Karnataka Election 2023: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किया नामांकन, कहा- 150 सीटें जीतेंगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा में लाव-लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। इससे पहले शिवकुमार ने अपने क्षेत्र में भव्य रैली की।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कनकपुरा निर्वाचन सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अपने नामांकन से पहले कनकपुरा में उन्होंने रोड शो किया। शिवकुमार के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग जुटे जो बड़े जोश में कांग्रेस की जीत के लिए नारे लगाते नजर आए।
कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरान निर्वाचन सीट से कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन करते हुए दावा कि उनकी पार्टी इस 150 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
डीके शिवकुमार ने नामांकन से पहले जो रैली उसमें उन्होंने कहा मैं बीजेपी और जेडीएस के एजेंडे को नहीं जानता। मैंने यहां सैकड़ों नेता बनाए हैं। जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी और अन्य हमारी पार्टी में शामिल हुए और अभी अन्य कई मंत्री और विधायक आना चाहते थे लेकिन हमारे पास राजनीतिक जगह नहीं थी।
इसके साथ डीके शिवकुमार ने दावा कि कर्नाटक चुनाव में हम 150 से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि हम राज्य में सरकार बनाएंगे।
#WATCH | Karnataka Congress president DK Shivakumar holds a roadshow in Kanakpura ahead of filing nomination for #KarnatakaElection2023 pic.twitter.com/UBfPG3uNQ5
— ANI (@ANI) April 17, 2023
बता दें कर्नाटक विधानसभा सभा चुनाव के नामांकन की तारीख खत्म होने में अभी महज चार दिन शेष बचा है। भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था।
नामांकन की तारीख खत्म होने से पहले कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार अपनी सीट से चुनाव लड़ना सुनिश्चित करने के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं।
गौरतलब है 10 मई को कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
कर्नाटक चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद साथ टिकट ना मिलने से नाराज होकर सत्तारुढ़ भाजपा के कई मौजूदा विधायक प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ज्वॉइन कर चुके हैं।
सबसे बड़ा झटका तो भाजपा को तब लगा जब पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेटृटार ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर अपनी पुरानी पार्टी से इस्तीफा देने के 24 घंटं बाद कांग्रेस ज्वॉठन कर ली है। उम्मीद है कि शेटृटार अपनी हुबली धारवाड़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगे।












Click it and Unblock the Notifications