Karnataka: फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले शिवकुमार का दावा, आनंद सिंह और पाटिल कांग्रेस के लिए करेंगे वोट

बेंगलुरू: बीएस येदुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा में शनिवार शाम 4 बजे बहुमत साबित करना है। इसके पहले आज प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले कर रही है और अपनी जीत के दावे कर रही है। बहुमत परीक्षण से पहले कर्नाटक में सियासत तेज हो गई है। येदुरप्पा के किसी भी वक्त इस्तीफा देने की खबरों से भी बाजार गर्म रहा है।

DK Shivakumar says, both cong mlas anand singh and patil will vote for congress

कर्नाटक के पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस के लिए सबसे बड़े अस्त्र साबित हुए डीके शिवकुमार ने कांग्रेस दो विधायकों को लेकर बयान दिया। डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रताप गौड़ा पहुंच चुके हैं और विधायक की शपथ लेंगे। शिवकुमार ने कहा कि इसके बाद वो कांग्रेस के लिए वोट करेंगे, वो कांग्रेस के साथ धोखा नहीं करेंगे।

शिवकुमार ने कहा कि पाटिल और आनंद सिंह बाद में बताएंगे कि किसने उन्हें बंधक बनाया उन्होंने कहा की दोनों विधायक शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के लिए वोट करेंगे। वहीं येदुरप्पा के इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों पर शिवकुमार ने कहा कि वो निश्चित ही फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे देंगे।

बता दें कि इसके पहले प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और जेडीएस की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए केजी बोपैया को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विश्वास मत परिक्षण की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी और सुबह 11 बजे से लाइव भी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विधानसभा सचिव लाइव रिकॉर्डिंग फीड सभी स्थानीय चैनल्स को उपलब्ध कराएंगे जो इसे रन करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+