VIDEO: राहुल गांधी के इशारे पर DK ने सिद्धारमैया को लगाया गले,सीन देख मंच पर बजने लगीं तालियां

बेंगलुरु, 03 अगस्त: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कर्नाटक पहुंच रहे हैं। मौका था कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन का। इस मौके पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनावों का शंखनाद कर दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को एकजुट करना था। जिसकी झलक मंच पर भी देखने को मिली। मंच पर राहुल गांधी के इशारे पर डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को गले लगा लिया।

डीके और सिद्धारमैया ने दिखाई एकजुटता

डीके और सिद्धारमैया ने दिखाई एकजुटता

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन पर'सिद्धारामोत्सव' नामक मेगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, डीके शिवकुमार समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को मंच पर खड़े होकर शुभकामनाएं दी। इसी दौरान मंच पर बैठे राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को सिद्धारमैया को गले लगाने का इशारा किया।

राहुल के इशारे पर डीके ने सिद्धारमैया को लगाया गले

राहुल के इशारे पर डीके ने सिद्धारमैया को लगाया गले

राहुल गांधी का इशारा मिलते ही डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को गले लगा लिया। जिसके बाद मंच और पंडाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कांग्रेस ने इस मंच से ये मैसेज देने की कोशिश की कि, पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी। शिवकुमार ने सिद्धारमैया का हाथ उठाकर यूनिटी दिखाने कीा कोशिश की। इस घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को मंच पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने कांग्रेस संगठन के लिए बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक में भाजपा और आरएसएस को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।'

Recommended Video

    Rahul Gandhi के लिंगायत अवतार का चुनावी-राज़ क्या है ? | Karnata Election | वनइंडिया हिंदी*Politics
    दोनों नेता ठोंक रहे हैं सीएम पद के लिए दावेदारी

    दोनों नेता ठोंक रहे हैं सीएम पद के लिए दावेदारी

    बता दें कि, शिवकुमार और सिद्धारमैया को अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के सत्ता में आने की सूरत में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और दोनों के समर्थक समय-समय पर उनकी दावेदारी का इजहार करते रहते हैं। अब पार्टी ने दोनों नेताओं के एक साथ मंच पर लाकर कार्यकर्ताओं में पार्टी के एकजुट होने का मैसेज दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+