Diwali-Chhath Train Ticket Booking: किस डेट तक हो रहा आज रिजर्वेशन? त्योहारों पर IRCTC लाया है खास ऑफर

Diwali-Chhath Train Ticket Booking 2025: त्योहारों का मौसम आ गया है और घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिवाली और छठ के खास मौके पर लाखों लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने और घर के त्योहार का आनंद लेने के लिए यात्रा पर निकलते हैं। इस बार रेलवे ने यात्रियों के लिए खास तैयारी की है।

4 अक्टूबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक की जा सकती हैं। अब सिर्फ जाने की ही नहीं, बल्कि वापसी की टिकट भी पहले से बुक की जा सकती हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में मुख्य और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, ताकि लोग आराम से और सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच सकें। त्योहारों की तैयारियों के बीच यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद राहत वाली साबित होगी।

Diwali-Chhath Train Ticket Booking

इस साल त्योहारों के समय घर जाने वालों की संख्या बहुत अधिक हो सकती है। इसलिए रेलवे ने बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों के लिए मुख्य और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम

मुख्य शहरों तक विशेष ट्रेनें

बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जमुई, भागलपुर
ईस्ट यूपी: लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज

यात्री अब अपने शहरों तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकते हैं। खासकर त्योहारों में स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों के लिए सहूलियत बनेंगी।

वापसी की सुविधा भी शुरू

रेलवे ने इस साल यात्रा को और आसान बनाने के लिए राउंड ट्रिप की टिकेट पर 20% की छूट का ऐलान किया है। अब आप वापसी की टिकट भी बुक कर सकते हैं। क्योंकि रिजर्वेशन विन्डो 3 दिसंबर तक खुल चुका है। इसका मतलब है कि यात्री पहले से अपने लौटने का प्लान बना सकते हैं और त्योहारों के बाद बिना किसी परेशानी के अपने घर लौट सकते हैं।

टिकट बुकिंग के सुझाव

  • त्योहारों में ट्रेनें जल्दी भर सकती हैं, इसलिए जल्द टिकट बुक करें।
  • IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट की जानकारी और सीट की उपलब्धता देखें।
  • e-ticketing का इस्तेमाल करें और टिकट की प्रिंट या डिजिटल कॉपी अपने पास रखें।
  • यात्रा के समय पहचान पत्र साथ रखना न भूलें।

त्योहारों का आनंद आराम से लें

इस साल चाहे आप पटना के घाटों पर छठ पूजा करने जा रहे हों या वाराणसी और लखनऊ में दिवाली मनाने का प्लान बना रहे हों, आपकी यात्रा अब पहले से योजना और टिकट बुकिंग के साथ आसान हो गई है।
ये भी पढ़ें: रेलवे ने 1 अक्टूबर से लागू किया नया नियम, 5 आसन स्टेप्स में IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+