Diwali-Chhath Train Booking: बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग जारी, रिजर्वेशन के लिए अपनाएं ये टिप्स!
Diwali-Chhath Train Booking 2025: दिवाली की रोशनी और छठ के गीतों के बीच अपने गांव-घर पहुंचने का सपना हर प्रवासी का होता है। मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से बिहार और ईस्ट यूपी (पूर्वांचल) लौटने वालों के लिए अब सफर की तैयारी शुरू करने का समय आ गया है।
30 अगस्त से आप 29 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा की टिकटें बुक कर सकते हैं। रेलवे की नई पॉलिसी के तहत अब टिकट बुकिंग सिर्फ 60 दिन पहले तक खुलती है, इसलिए देरी करने से वेटिंग मिलने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में अगर आप भी परिवार संग त्योहार मनाना चाहते हैं, तो अभी से टिकट सुनिश्चित करना ही समझदारी होगी, क्योंकि दिवाली और छठ के हफ्ते में सीटें मिनटों में फुल हो रही हैं।

दिवाली और छठ की तारीखें
- धनतेरस: 18 अक्टूबर 2025
- दिवाली: 20 या 21 अक्टूबर 2025 (पंचांग के अनुसार तारीखें अलग-अलग बताई गई हैं)
- छठ पूजा: 27 और 28 अक्टूबर 2025
इन तारीखों के आस-पास ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए टिकट बुक करने में देरी न करें।
कौन सी तारीख तक खुली है बुकिंग
रेलवे की 60 दिन वाली एडवांस रिजर्वेशन पॉलिसी के मुताबिक, आज (30 अगस्त) को आप 29 अक्टूबर 2025 तक की टिकटें बुक कर सकते हैं।
पॉपुलर डेट्स और बुकिंग ओपनिंग
- 18 अक्टूबर (शनिवार): बुकिंग 19 अगस्त से
- 20 अक्टूबर (सोमवार): बुकिंग 21 अगस्त से
- 21 अक्टूबर (मंगलवार): बुकिंग 22 अगस्त से
- 27 अक्टूबर (सोमवार): बुकिंग 28 अगस्त से
- 28 अक्टूबर (मंगलवार): बुकिंग 29 अगस्त से
- 29 अक्टूबर (बुधवार): बुकिंग 30 अगस्त से
मुंबई से बिहार और यूपी के लिए मुख्य ट्रेनें
बिहार के लिए लोकप्रिय ट्रेनें:
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस (13202) - पटना के लिए सबसे भरोसेमंद ट्रेन।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस (11061) - दरभंगा और जयनगर बेल्ट के यात्रियों के लिए।
- बांद्रा टर्मिनस-सहरसा हमसफर (22913) - कोसी क्षेत्र के लिए खास ट्रेन।
- अवध एक्सप्रेस (19039) - उत्तर बिहार, खासकर मुजफ्फरपुर के लिए।
पूर्वांचल (ईस्ट यूपी) के लिए मुख्य ट्रेनें:
- महानगरी एक्सप्रेस (11093/94) - रोज चलने वाली मुंबई से वाराणसी की लोकप्रिय ट्रेन।
- कामायनी एक्सप्रेस (11071/72) - बलिया और वाराणसी के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट (12165) और गोरखपुर एक्सप्रेस (11081) - गोरखपुर, देवरिया और मऊ जाने वालों के लिए।
- बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय (22921/22) - जनरल रिजर्व सीटिंग के लिए विकल्प।
त्योहार स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने इस बार भी दिवाली और छठ के लिए हजारों अतिरिक्त ट्रिप चलाने की घोषणा की है। पश्चिमी रेलवे (WR) और सेंट्रल रेलवे (CR) की तरफ से मुंबई से बिहार और यूपी के लिए कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनकी लिस्ट लगातार अपडेट होती रहती है, इसलिए बुकिंग से पहले IRCTC या रेलवे की आधिकारिक साइट जरूर देखें।
आज की स्थिति और सीट बुकिंग के टिप्स
- 29 अक्टूबर तक की बुकिंग खुली है, लेकिन दिवाली (18-22 अक्टूबर) और छठ (27-28 अक्टूबर) की तारीखों पर टिकटें बहुत तेजी से भर रही हैं।
- पास के स्टेशनों की बुकिंग चेक करें, जैसे पटना की जगह आरा, बक्सर, बख्तियारपुर या गोरखपुर की जगह देवरिया, बस्ती, मऊ।
- तत्काल और प्रीमियम तत्काल का विकल्प रखें, लेकिन इनका किराया ज्यादा होता है और सीटें तुरंत खत्म हो जाती हैं।
- वाया रूट बुकिंग भी कारगर है, जैसे मुंबई से प्रयागराज या पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक टिकट बुक करना और वहां से लोकल ट्रेन या बस लेना।
- सुबह या देर रात चलने वाली ट्रेनों में कई बार सीटें मिल जाती हैं।
किन शहरों में सबसे ज्यादा भीड़
- बिहार: पटना, गया, आरा, बक्सर, हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर, बरौनी
- पूर्वांचल (ईस्ट यूपी): गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती, कुशीनगर, प्रयागराज
बुकिंग को आसान बनाने के टिप्स
- अलर्ट सेट करें: IRCTC या थर्ड पार्टी ऐप्स पर टिकट अलर्ट सेट करें।
- फ्लेक्सिबल डेट रखें: 18 से 22 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन टिकट बुक करने की कोशिश करें।
- क्लास ऑप्शन चेक करें: 3ए और 2ए में कई बार सीटें जल्दी नहीं भरतीं।
- स्पेशल ट्रेन लिस्ट देखें: रेलवे लगातार नई ट्रेनें जोड़ता है, उन पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Ranchi Gorakhpur Express: रांची-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या,देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications