Gold Reserves by Country: किस देश के पास सबसे ज्‍यादा गोल्‍ड रिजर्व, इंडिया का कौनसा नंबर?

Diwali 2024 Special Gold Reserve by Countries: देश में पांच दिवसीय दीपोत्‍सव चल रहा है। दीपावली पूजन से पहले आज 29 अक्टूबर मंगलवार को धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी की जमकर खरीद हुई है। दिवाली 2024 पर जानिए दुनिया में कितना सोना बचा है? सबसे ज्‍यादा गोल्‍ड रिजर्व किस देश के पास है?

वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल के 31 जुलाई 2024 तक के डेटा के अनुसार विश्‍व में सबसे ज्‍यादा गोल्‍ड रिजर्व अमेरिका के पास है। इस मामले में चीन छठे और भारत आठवें स्‍थान पर है। 8,133.46 टन गोल्‍ड रिजर्व के साथ अमेरिका नंबर वन पर है जबकि भारत के पास 840.76 टन गोल्‍ड रिजर्व है।

यह भी पढ़ें- Gold in Indian Temple: भारतीय मंदिरों में 4 हजार टन सोना, दिवाली पर जानें सबसे अमीर पद्मनाभ मंदिर की कहानी

Gold Reserve in India 2024

भारत में आरबीआई के पास कुल 840.76 टन गोल्‍ड रिजर्व है। आरबीआई विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने और बाहरी अनिश्चितताओं से बचने के प्रयास में गोल्‍ड रिजर्व लगातार बढ़ा रहा है। साल 2024 में अब तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने स्‍वर्ण भंडार में 54.76 टन सोना जोड़ा है, जो बीते तीन साल सर्वाधिक है। इस लिहाज से भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा खरीददार बन गया है।

किस देश के कितना सोना?

देश व गोल्‍ड रिजर्व
1. अमेरिका 8133.46 टन
2. जर्मनी 3351.53 टन
3. इटली 2451.84 टन
4. फ्रांस 2436.97 टन
5. रूस 2335.85 टन
6. चीन 2264.32 टन
7. जापान 845.97 टन
8. भारत 840.76 टन

यह भी पढ़ें- Gold in Indian Temple: भारतीय मंदिरों में 4 हजार टन सोना, दिवाली पर जानें सबसे अमीर पद्मनाभ मंदिर की कहानी

Diwali 2024 Special Gold News

भारत के किस मंदिर में कितना सोना?

1. पद्मनाभ मंदिर-1300 टन
2. तिरुमला मंदिर-250-300 टन
3. गुरुवायूर मंदिर-2 टन
4. वैष्‍णो देवी मंदिर-1.3 टन
5. साईबाबा मंदिर-376 किलोग्राम
6. जगन्‍नाथ मंदिर-208 किलोग्राम

Diwali 2024 Special Gold News

भारतीय घरों में 28 हजार सोना

वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की एक रिपोर्ट कहती है कि भारतीय लोगों के घरों में 28 हजार टन सोना रखा है। इसमें से ज्‍यादातर ज्‍वेलरी के रूप में है। भारत में सोना समृद्धि, शुभता और परंपरा का प्रतीक है। लोग दिवाली व धनतेरस के मौके खूब खरीदते हैं। घरों में सोना रखने के मामले में तो भारतीय लोगों ने अमेरिका-चीन तक को पीछे छोड़ रखा है। उनके पास 24-24 हजार टन सोना है।

दुनिया में 54 हजार टन सोना बचा

अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक दुनिया में अब तक 2.44 लाख टन सोने का खनन किया जा चुका है। करीब 54 हजार टन सोना अभी भूगर्भ में बचा है। दुनिया में कुल 2.12 लाख टन सोना है। 96 हजार 487 टन ज्‍वेलरी के रूप में 47, 454 टन बिस्किट व सिक्‍कों और 36,699 टन दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+