Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold in Indian Temple: भारतीय मंदिरों में 4 हजार टन सोना, दिवाली पर जानें सबसे अमीर पद्मनाभ मंदिर की कहानी

Which Temple Has Most Gold in India: दिपावली 2024 के मौके पर आज 29 अक्‍टूबर को सोने की जमकर खरीद हुई है। बाजार चमक उठे हैं। भारतीय लोग अपने घरों में सोना रखने में भले ही अमेरिका-चीन के लोगों से आगे हो, मगर भारत में सबसे ज्‍यादा सोना मंदिरों में रखा हुआ है। भक्‍तों द्वारा दान में चढ़ाया हुअ है।

भारत के मंदिरों में करीब 4 हजार टन स्‍वर्ण भंडार है। (Padmanabha Temple Kerala Gold) सबसे ज्‍यादा सोना केरल के तिरुअनन्तपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर में है। भगवान विष्णु का प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर पद्मनाभस्वामी में सात तहखाने हैं। अब तक छह तहखानों में कुल 1300 सोना मिल चुका है। सातवां तखखाना खोला जाना बाकी है। पद्मनाभ मंदिर के खजाने की सुरक्षा टीम में इसरो, सी-डेक और भूविज्ञान के विशेषज्ञ भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: लखनऊ-दिल्ली समेत आपके शहर में क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त? देखें लिस्ट

Dhanteras 2024 Gold in Indian Temples

भारत के किस मंदिर में कितना सोना?

1. पद्मनाभ मंदिर-1300 टन
2. तिरुमला मंदिर-250-300 टन
3. गुरुवायूर मंदिर-2 टन
4. वैष्‍णो देवी मंदिर-1.3 टन
5. साईबाबा मंदिर-376 किलोग्राम
6. जगन्‍नाथ मंदिर-208 किलोग्राम

भारतीय घरों में 28 हजार सोना

वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की एक रिपोर्ट कहती है कि भारतीय लोगों के घरों में 28 हजार टन सोना रखा है। इसमें से ज्‍यादातर ज्‍वेलरी के रूप में है। भारत में सोना समृद्धि, शुभता और परंपरा का प्रतीक है। लोग दिवाली व धनतेरस के मौके खूब खरीदते हैं। घरों में सोना रखने के मामले में तो भारतीय लोगों ने अमेरिका-चीन तक को पीछे छोड़ रखा है। उनके पास 24-24 हजार टन सोना है।

निवेश का 18 फीसदी हिस्‍सा गोल्‍ड में

अहमदाबाद का सर्वे कहता है कि भारतीय लोग निवेश का करीब 18 फीसदी हिस्‍सा गोल्‍ड में लगाते हैं। एक अनुमान है कि बीते 25 साल में भारत में करीब 18 हजार टन सोना आयात किया गया। भारतीय हर साल औसतन 750 टन सोना आयात कर रहे हैं। इसमें से 700 टन से अधिक सोने की खपत आभूषणों के रूप में हो रही है। भारत में करीब 40 फीसदी सोना स्विटरलैंड से आयात किया जाता है। दूसरे नंबर पर 16 प्रतिशत सोना यूएई से आयात होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+