Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस्तीफे की खबरों पर सामने आईं कांग्रेस सोशल मीडिया हेड राम्या, बताई सच्चाई!

इस्तीफें की चर्चा पर सामने आईं कांग्रेस सोशल मीडिया हेड राम्या, बताई सच्चाई!

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी पद को छोड़ने की खबरों को गलत कहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली राम्या बीते कुछ दिनों से ट्विटर पर कम एक्टिव थीं और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस से जुड़े होने संबंधी सभी जानकारियां हटा ली थीं, जिसने उनके कांग्रेस छोड़ने की खबरों को ताकत दी। राम्या ने इसे नकार दिया है।

फिर से अपडेट हुआ अकाउंट

फिर से अपडेट हुआ अकाउंट

राम्या ने अपने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह अब भी पार्टी के साथ हैं। दिव्या ने कहा कि वह इस समय छुट्टी पर हैं और गुरुवार को दोबारा ऑफिस ज्वाइन करेंगी। साथ ही उनके ट्विटर पर भी अब उनको कांग्रेस की सोशल मीडिया का हेड बताया गया है, जो बीच में गायब हो गया था।

चार दिन बाद आईं ट्विटर पर

चार दिन बाद आईं ट्विटर पर

दिव्या ने 29 सितंबर को पेट्रोल के दामो को लेकर ट्वीट किया, उसके बाद गांधी और शास्त्री जयंती पर भी उनका ट्वीट नहीं आया और वर्धा में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम को भी लेकर उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया। सोशल मीडिया में उनके इस्तीफे की बात आने के बाद उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट किया है। हालांकि राम्या की पार्टी में अनबन की खबरों से अभी भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

 प्रधानमंत्री पर ट्वीट को लेकर घिरी थीं

प्रधानमंत्री पर ट्वीट को लेकर घिरी थीं

दिव्या स्पंदना के खिलाफ 25 सितंबर को लखनऊ में राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। ये केस उन पर ट्वीट में मोदी के खिलाफ 'खराब भाषा' के इस्तेमाल के लिए दर्ज हुआ है। ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस ट्वीट को लेकर राहुल उनसे नाराज हैं और उन्हें पद से हटा दिया है। कांग्रेस की सोशल हेड का पद संभालने से पहले दिव्या सांसद भी रह चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+