सोनू निगम के आरोपों पर भड़कीं भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला, बोलीं- टी सीरीज ने ही ब्रेक दिया, एहसान फरामोश

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत स‍िंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में 'नेपोटिजम' और 'पावरफुल लोगों की लॉबी' को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद से कई कलाकार सामने आ रहे हैं और हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में गायक सोनू निगम ने भी वीडियो शेयर करते हुए म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के मालिक को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने सीधे नाम लेते हुए कहा कि टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार माफिया हैं और कहा कि तुम मुझसे पंगा मत लेना, मेरे पास सबूत हैं।

Recommended Video

    Sonu Nigam पर भड़कीं Bhushan Kumar की पत्नी Divya Khosla, Post शेयर कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    दिव्या खोसला कुमार ने प्रतिक्रिया दी

    दिव्या खोसला कुमार ने प्रतिक्रिया दी

    सोनू इससे पहले एक वीडियो में ये भी कह चुके हैं कि इस वक्त जो माहौल है, उसमें म्यूजिक इंडस्ट्रीज से भी सुसाइड की खबरें आ सकती हैं। सोनू के वीडियो पर अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सोनू निगम को पुराना वक्त याद करने को कहा है। दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'आज का सच केवल यही है कि कौन कितना अच्छा कैंपेन चला सकता है। मैंने ये भी देखा है कि लोग कैसे झूठ बेच रहे हैं। और सोनू निगम जैसे लोग ये जानते हैं कि दर्शकों के दिमाग के साथ कैसे खेला जाए। भगवान हमारी दुनिया को बचाएं।'

    सोनू निगम को बताया 'एहसान फरामोश'

    सोनू निगम को बताया 'एहसान फरामोश'

    दिव्या ने एक अन्य इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सोनू जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया, आपको आगे बढ़ाया.. अगर आपको इतनी खुंदस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले। आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं। आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियोज डायरेक्ट किए, जिसके लिए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहे थे, लेकिन कुछ लोग एहसान फरामोश होते हैं। #अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का।'

    सोनू ने क्या कहा था?

    सोनू ने क्या कहा था?

    सोमवार को सोनू निगम ने एक और वीडियो जारी कर संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों को निशाने पर लिया। सोनू निगम ने कहा कि, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया और बड़े प्‍यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्‍यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्‍छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए, लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की तरह ही काम करेंगे। तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है।'

    'ये कोई पब्लिसिटी नहीं है'

    'ये कोई पब्लिसिटी नहीं है'

    सोनू निगम ने कहा, 'इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी नजदीकी हैं और पिछले लंबे समय से वह मुझसे इसी बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब उन्‍हें कुछ और बोलना पड़ रहा है। उनमें से एक का सगा भाई है, ज‍िसने डेढ़ साल पहले अपने ट्व‍िटर पर ये ल‍िखा था। (इसके बाद वीडियो में स‍िंगर अरमान मलिक का ट्वीट द‍िखाया जाता है)। क‍ि अगर म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में एकता होती तो सीन कुछ और ही होता। मैं कुछ मीडिया वालों को भी कहना चाहता हूं कि ये कोई पब्लिसिटी नहीं है। ये मजाक नहीं चल रहा है। यहां किसी के भविष्य की बात हो रही है। किसी की जिंदगी की बात हो रही है। मेरे खिलाफ निगेटिव खबरें छापकर क्या होगा।'

    सोनू बोले- 'अब तू मेरे मुंह मत लगना'

    सोनू बोले- 'अब तू मेरे मुंह मत लगना'

    इसके बाद सोनू ने म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के मुगल माने जाने वाले 'टी-सीरीज' कंपनी के मालिक भूषण कुमार का नाम लेते हुए कहा कि, 'भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो.. भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबु सलेम से बचा लो... याद है न अबु सलेम से बचा लो.. मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना।

    'माफिया इस तरह वर्क करता है'

    'माफिया इस तरह वर्क करता है'

    सोनू ने आगे कहा, 'मरीना कुंवर (बता दें, मरीना कुंवर ने भूषण कुमार पर मीटू अभियान के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया था) याद है न, वो क्‍यों बोली और क्यों बैकआउट हुई.. ? ये मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह वर्क करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना।' बता दें मॉडल और अभिनेत्री मरीना कुंवर ने साल 2018 में भूषण कुमार पर #MeToo के आरोप लगाए थे। मरीना ने एक इंटरव्‍यू में आरोप लगाए थे कि भूषण कुमार ने वीडियो में काम देने के नाम पर उन्‍हें अपने घर पर बुलाया था और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

    इन गायकों ने किया सोनू निगम का सपोर्ट

    इन गायकों ने किया सोनू निगम का सपोर्ट

    अदनान सामी और मोनाली ठाकुर ने सोनू निगम का सपोर्ट किया है। मोनाली ने कहा है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ के हाथों में पावर है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि माफिया होते हैं। उन्होंने सोनू निगम को सच कहने के लिए धन्यवाद भी कहा है। वहीं अदनान सामी ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़े बदलाव की जरूरत है। या तो यहां माफियाओं के हिसाब से चलना पड़ता है नहीं तो आप बाहर। बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर पर मृत मिले थे। ऐसा जा रहा है कि वह छह महीने से डिप्रेशन में थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। इसके बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिजम और माफियाओं को लेकर कलाकार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+