बॉडीशेमिंग कर अश्लील कमेंट्स करने वाले ट्रोलर को एक्ट्रेस दिव्या ने दिया करारा जवाब, बोलीं- हां मैं हूं वो...
नई दिल्ली। सेलेब्स अकसर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। ताजा शिकार एक्ट्रेस दिव्या दत्ता हुई हैं। दरअसल हुआ ये कि हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाला था। इस फोटो पर हजारों कमेंट्स आए। लेकिन एक शख्स बेवजह दिव्या को ट्रोल करता नजर आया। उसने दिव्या को लेकर बॉडीशेमिंग कर अश्लील कमेंट्स करने लगा। अब दिव्या ने उस यूजर को करारा जवाब दिया है। दिव्या ने कहा है कि महिलाओं को गंदी नजर से देखना बंद करो और साथ में बेहुदा पोस्ट करना थी। जानिए क्या कहा है दिव्या दत्ता ने

दिव्या ने ट्रोलर को जवाब देकर मारा तमाचा
बेहुदा कमेंट करने पर दिव्या ने कहा हां हूं, तो ?? तुम्हें क्या? शट अप, मुंह बंद रखो अपना। और ऐसे ओब्सेस्ट बनना बंद करो, महिलाओं को इस नजर से देखना बंद करो। एक औरत में देखने के लिए और भी बहुत कुछ होता है। कभी तुमने महिलाओं की स्माइल देखी है? कभी उनकी आंखें देखी हैं? नहीं ! माफ करना तुमसे बहुत ज्यादा उम्मीद कर ली। बेहुदा और यहां पोस्ट करना बंद करो। दिव्या ने उस ट्रोल करने वाले शख्स को अपनी जवाब से करारा तमाचा लगाया।

जो महिलाओं की इज्जत करना न सिखे उसे बीच रोड पर सिखाओ
दिव्या ने इस इस घट्ना को लेकर एक इंटरव्यू में कहा-महिलाओं की इज्जत करना और उनसे अच्छे से पेश आना यह सब कुछ घर और स्कूलों में सिखाया जाना चाहिए। कुछ लोगों को इसकी जरूरत होती है। अगर फिर भी न समझें तो उन्हें बीच सड़क पर सिखाना चाहिए।

वर्क फ्रंट पर दिव्या दत्ता
बता दें, दिव्या दत्ता सिनेमा और टीवी पर काफी काम कर चुकी हैं। फिल्म वीर-जारा, राजा की आएगी बारात जैसी फिल्मों से एक्ट्रेस ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। वहीं टीवी शोशन्नो की शादी से एक्ट्रेस ने फैन्स के दिल जीते। इसके अलावा दिव्या मन्टो, उमराव जान, यू-मी औऱ हम, सुर, शक्ति और कसूर जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications