Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिव्या भटनागर की मौत के तीन दिन बाद वायरल हुई चैट, घरेलू हिंसा के लगाए गंभीर आरोप

मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आईं एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हाल ही में कोरोना संक्रमित होने के चलते निधन हो गया। उन्हें निमोनिया भी था, जिसके चलते उनका ऑक्सिजन लेवल 71 तक गिर गया था। दिव्या ने बीते साल परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। जिसके बाद उनके पति के साथ भी रिश्ते खराब हो गए। बताया जा रहा है कि, दिव्या काफी समय से परेशान चल रही थीं। अब दिव्या के भाई देवाशीष ने व्हॉट्सऐप चैट सार्वजनिक किये हैं, जिनमें दिव्या ने घरेलू हिंसा की बात कही है।

वायरल चैट में सामने आईं परेशान कर देने वाली बातें

वायरल चैट में सामने आईं परेशान कर देने वाली बातें

गगन काफी समय से दिव्या के साथ नहीं रह रहा था। दिव्या की मां ने आरोप लगाया है कि, गगन ने उनकी बेटी को धोखा दिया है। वहीं देवाशीष ने दिव्या के इंस्टाग्राम एकाउंट से उन चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किये हैं जो उन्होंने अपनी बहन के साथ बातचीत की थी। इन चैट्स को शेयर करते हुए देवाशीष ने लिखा कि, काश, मुझे इन बातों के बारे में पता होता। काश, मैं उसको बता पाता कि अपने लिए लड़ना गलत नहीं है। काश, मैं उसको बता पाता कि लड़कियों सबसे अधिक ताकतवर होती हैं। काश, मैं उसको इस हैवान से बचा पाता।

Recommended Video

    Divya Bhatnagar passes away: TV एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का Corona से निधन | वनइंडिया हिंदी
    भाई ने लिखी भावुक पोस्ट

    भाई ने लिखी भावुक पोस्ट

    घरेलू हिंसा रही महिलाओं से अपील करते हुए देवाषीष ने लिखा कि, देर होने से पहले बोलिए, ख़ासकर अपने परिवार से। क्योंकि, आप दोस्तों के साथ सिर्फ शेयर कर सकते हैं, मगर परिवार आपको मुश्किलों से निकालता है। मैं इस शख्स गगन को फांसी पर लटकते देखना चाहता हूं। यह शख्स दिव्या को धमका रहा था कि वो मुझे और मां को मरवा डालेगा। बदनाम करेगा।

    सामने आई चौंकाने वाली चैट

    सामने आई चौंकाने वाली चैट

    चैट में दिव्या कहती दिख रही थीं कि, मैं सहती थी कि शायद केस हो गया इसके ऊपर इसलिए फ्रस्ट्रेशन में है। फिर इसने मुझे धमका के शादी की। मैं नहीं कर रही थी। अरे हर बात पर मारता है। मेरे हाथ कि फिंगर तो पता नहीं कितनी बार तोड़ी हैं। दिव्या कहती हैं कि यह सब गगन ने प्लानिंग के साथ किया और उसकी मां भी इसमें शामिल थीं। उन्होंने मुंबई में सिक्का जमाने के लिए सब प्लानिंग के साथ किया।

    दिव्या भटनागर को बेल्ट से पीटता था पति

    दिव्या भटनागर को बेल्ट से पीटता था पति

    दिव्या इस चैट में यह भी बताती हैं कि छोटी- छोटी बात पर गगन उन्हें बेल्ट से मारता था। मैं उन लड़कियों को खोज रही हूं , लेकिन ये फ्रॉड करने में इतना प्रोफेशनल है, जिसके चलते मुझे कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसने मुझे बहुत तरह से धोखा दिया है। मुझे अब पता चल रहा है, मैं अंधी थी। मालूम हो कि 07 दिसंबर को कोरोना वायरस के चलते दिव्या का निधन हो गया था, वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+