RIP Divya Bhatnagar: परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी, अंतिम समय में पति ने ही छोड़ दिया साथ

नई दिल्ली: साल 2020 फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा जा रहा है। रविवार को टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई, जहां एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत हो गई। वो अभी सिर्फ 34 साल की ही थीं। उनकी मौत की वजह कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। कुछ दिनों से दिव्या वेंटिलेटर पर थीं, साथ ही उनका ऑक्सीजन लेवल 71 तक गिर गया था। सोमवार सुबह 3 बजे के करीब उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। दिव्या की मौत से उनका परिवार सदमे में है। 15 दिन बाद उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। हालांकि परिवार ने पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Recommended Video

    Divya Bhatnagar passes away: TV एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का Corona से निधन | वनइंडिया हिंदी
    घर वाले थे शादी के खिलाफ

    घर वाले थे शादी के खिलाफ

    दरअसल दिव्या अपने बॉयफ्रेंड गगन से काफी ज्यादा प्यार करती थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ 5 साल तक रिश्ते में रहे। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बताया और शादी की इजाजत मांगी। दोनों के समुदाय अलग-अलग थे, जिस वजह से वो राजी नहीं हुए। इसके बाद भी दिव्या ने पिछले साल गगन से शादी की। ये शादी समारोह मुंबई स्थित एक गुरुद्वारे में हुआ था, जिसमें दोनों के दोस्त तो शामिल हुए, लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं आया।

    शादी के बाद कही थी ये बात

    शादी के बाद कही थी ये बात

    शादी के बाद दिव्या काफी खुश थीं, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल था कि उनके परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं मौजूद रहा। एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा था कि वो शुरू से चाहती थीं उनकी शादी अच्छे तरीके से हो, लेकिन परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। जिस वजह से उनको सिंपल वेडिंग करनी पड़ी। इसी महीने उनकी शादी की सालगिरह थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दिव्या के निधन से उनके परिवार वालों के साथ उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं।

    पति पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    पति पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    वहीं जब दिव्या की तबीयत खराब हुई तो उनके परिवार वालों ने पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। दिव्या के परिवार का आरोप है कि गगन फ्रॉड है, जब उनकी पत्नी बीमार पड़ीं तो वो उसे छोड़कर चले गए और एक बार भी उनका हाल नहीं जाना। दिव्या की मां के मुताबिक दोनों ने बिना परिवार की मर्जी के शादी की थी, पहले दिव्या बड़े घर में रहती थीं, लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा के छोटे घर में रहने लगीं। आपको बता दें कि गगन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ हैं, वो प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+