परिवार से नाराज वृंदावन में रह रहे तेजप्रताप, मनाने जा सकती हैं पत्नी ऐश्वर्या!

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों पटना छोड़ वृंदावन में रह रहे हैं। तेज प्रताप शनिवार वृंदावन पहुंचे, जहां उन्हें अलग-अलग मंदिर घूमते देखा गया। अब इसी बीच खबरें आ रहीं हैं कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय भी वृंदावन पहुंच सकती हैं।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav को Divorce मामले पर Vrindavan पहुंच मनाएंगी Wife Aishwarya Rai | वनइंडिया हिंदी
    Tej Pratap

    मथुरा। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों पटना छोड़ वृंदावन में रह रहे हैं। तेज प्रताप शनिवार वृंदावन पहुंचे, जहां उन्हें अलग-अलग मंदिर घूमते देखा गया। अब इसी बीच खबरें आ रहीं हैं कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय भी वृंदावन पहुंच सकती हैं। चर्चा जोरों पर है कि ऐश्वर्या उन्हें मनाने और बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए वृंदावन पहुंचेंगी। बता दें कि तेज प्रताप ने कोर्ट में अर्जी डालकर अपनी पत्नी से तलाक मांगा है। दोनों की शादी को अभी छह महीने ही हुए हैं।

    वृंदावन पहुंच सकती हैं ऐश्वर्या राय

    वृंदावन पहुंच सकती हैं ऐश्वर्या राय

    तलाक की चर्चाओं के बीच खबर आई है कि ऐश्वर्या राय अपने पति तेज प्रताप से मिलने वृंदावन आ सकती हैं। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। तेज प्रताप की पूजा कराने वाले छोटू महाराज द्वारा ही ऐश्वर्या को पूजा कराने की चर्चा है। इसके अलावा वो रंगीली महल भी जा सकती हैं। तेज प्रताप इन दिनों रंगीली महल में ही अधिकतर समय बिता रहे हैं।

    पत्नी से तलाक चाहते हैं तेज प्रताप, डाली कोर्ट में अर्जी

    पत्नी से तलाक चाहते हैं तेज प्रताप, डाली कोर्ट में अर्जी

    तेज प्रताप अपने कुछ दोस्तों के साथ वृंदावन में हैं। वो पिछले कई दिनों से पटना गायब हैं और शनिवार को वृंदावन पहुंचे थे। तेज प्रताप ने जब से कोर्ट में तलाक को लेकर अर्जी डाली है, तभी से घूम रहे हैं। तलाक की अर्जी डालने के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा था, 'ये सच है की की अर्जी डाली है। घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं।' इसी साल 12 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी धूमधाम से हुई थी।

    29 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई

    29 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई

    तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को देखकर अपनी बहू के रूप में पसंद किया था। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री व राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी है। वहीं तेज प्रताप ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है। तेज प्रताप यादव 13 (1) (1a) हिंदु मैरेज एक्‍ट के तहत अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दी है, जिसपर 29 नवंबर को सुनवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+