Diva Jaimin Shah कौन? अडानी के बेटे जीत की बनेंगी दुल्हन, जानें कब होंगे 7 फेरे? वेलेंटाइन से तगड़ा कनेक्शन
Diva Jaimin Shah Jeet Adani Wedding Date: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी दिवा जैमिन शाह से तय हो गई है। यह शादी पूरी तरह पारंपरिक और पारिवारिक समारोह के रूप में आयोजित होगी। इस खास मौके पर परिवार के लोग और करीबी मित्र शामिल होंगे।
एशिया में सबसे अमीर कारोबारी में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने वाले अडानी के घर आ रही दिवा आखिर है कौन? कब होगी अडानी के बेटे की शादी? क्या वेलेंटाइन वीक से है कोई तगड़ा कनेक्शन? आइए जानते हैं...

Who is Diva Jaimin Shah: दिवा जैमिन शाह कौन हैं?
दिवा जैमिन शाह गुजरात के सूरत शहर के बड़े हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं। उनके पिता सी दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, जो हीरा व्यापार में एक प्रमुख नाम है। दिवा का परिवार सूरत और मुंबई में डायमंड बिजनेस का संचालन करता है। दिवा खुद भी अपने पिता के कारोबार में मदद करती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं।
Diva Jaimin Shah Networth: दिवा जैमिन शाह की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है।
Who is Jeet Adani: जीत अडानी कौन हैं?
जीत अडानी, गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। उन्होंने 2019 में अडानी ग्रुप जॉइन किया। वह अडानी पोर्ट्स और अडानी डिजिटल लैब्स के बिजनेस का संचालन करते हैं। जीत ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से की है। उनकी नेटवर्थ अरबों रुपये में आंकी जाती है।
सगाई और शादी
जीत और दिवा की सगाई 12 मार्च 2023 को एक प्राइवेट समारोह में हुई थी। इस सगाई की खबर को काफी गोपनीय रखा गया था। अब शादी की तारीख की जानकारी खुद गौतम अडानी ने सार्वजनिक की है।
वेलेंटाइन वीक से क्या कनेक्शन?
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाने गौतम अडानी अपनी पत्नी के साथ 21 जनवरी 2025 को पहुंचे। यहां उन्होंने खुलासा किया कि जीत अडानी की शादी 7 फरवरी 2025 को होनी है। आपको बता दें कि, वेलेंटाइन वीक की शुरुआत भी इसी दिन से होती है। मतलब कि 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है।
क्या टेलर स्विफ्ट करेंगी परफॉर्म?
मीडिया में चर्चा है कि जीत और दिवा की शादी में मशहूर हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट परफॉर्म कर सकती हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, गौतम अडानी ने भी मीडिया से रूबरू होकर कहा है कि बेहद सादगी से शादी होगी।
अडानी परिवार की पारंपरिक शादी
गौतम अडानी ने साफ किया है कि जीत और दिवा की शादी पूरी तरह पारंपरिक तरीके से होगी। अडानी परिवार ने हमेशा भारतीय परंपराओं को प्राथमिकता दी है, और यह शादी भी उसी का उदाहरण होगी।
दिवा जैमिन शाह और जीत अडानी की शादी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह न केवल दो बड़े व्यापारिक परिवारों का मिलन है, बल्कि अडानी परिवार की सादगी और परंपरा का प्रतीक भी है।
ये भी पढ़ें- Adani at Maha Kumbh 2025: कुंभ नगरी प्रयागराज पहुंचे अडानी, परिवार संग त्रिवेणी संगम पर की पूजा-अर्चना












Click it and Unblock the Notifications