मोदी फैक्टर से परेशान मुलायम सिंह बोले- कांग्रेसियों के तलवे चाटते हैं लालू

पिछले चुनाव में भाजपा ने यूपी में 30 सीटें मिली थीं, इस बार मुलायम का अनुमान है यहां से भाजपा 40 सीटें जीत सकती है। मुलायम को कहीं न कहीं यह फैक्टर परेशान कर रहा है। क्योंकि उन्हें उनका सपना है कि वो समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर सकें। इसके लिये लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति जरूरी होगी।
तीसरे मोर्चे पर कायम
मुलायम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी कितनी ही ताकत क्यों न झोंक दें, केंद्र में भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना पायेगी। वहीं कांग्रेस इस बार चुनाव में पूरी तरह डूब जायेगी। हां तीसरा मोर्चा जरूर उभर कर सामने आ सकता है, जिसमें देश के अलग-अलग दल जो अलग-अलग विचारधारा रखते हैं, एक जुट होकर सरकार बनायेंगे। मुलायम के इस कथन से यह साफ झलक रहा है कि वो अभी भी प्रधानमंत्री पद का सपना देख रहे हैं।
कांग्रेसियों के तलवे चाटते हैं लालू
पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों के लिये बनाये गये राहत शिविरों के दौरे पर गये, इस पर मुलायम खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि लालू तो कांग्रेसियों के तलवे चाटते हैं। उन्होंने यह बात लालू के उस बयान पर कही, जिसमें लालू ने कहा था कि देश में राहुल गांधी से अच्छा प्रधानमंत्री कोई नहीं बन सकता। मोदी और केजरीवाल राहुल के आगे कुछ नहीं हैं।
अखिलेश के शासन ने बढ़ाई चिंता
बेटे अखिलेश यादव ने भी मुलायम की चिंता बढ़ा रखी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुलायम बार-बार अखिलेश सरकार को फटकार लगा चुके हैं। यह फटकार इसलिये क्योंकि अखिलेश के शासन की खामियां लोकसभा चुनाव में सपा के वोट कम कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications