Disturbing Pics- कोलम अग्निकांड के बाद मंदिर का भयावह मंजर
कोलम। सुबह के 3:30 बजे केरल के कोलम में लगी भीषण आग के बाद का मंजर बेहद भयावह है। पुट्टिंगल मंदिर में आतिशबाजी के दौरान यह आग लगी, जिसमें 102 लोग मारे गये, जबकि 300 से ज्यादा घायल हैं। प्रधानमंत्री ने इसे बहुत बड़ा हादसा बताते हुए, अफसोस जताया और कहा कि जल्द ही वे केरल जायेंगे।
परावुर के मंदिर में लगी आग की तस्वीरें-

प्रतिबंधित थी आजिशबाजी फिर भी चला 3 घंटे का शो
कोलम के डिप्टी कमिशनर ने महोत्सव शुरू होने के पहले ही मंदिर परिसर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बावजूद रात को करीब तीन घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में आतिशबाजी का आयोजन किया गया। उस वक्त आतिशबाजी का मजा लेने वाले उसी प्रशासन ने अब हाई लेवल कमेटी का गठन किया है, इस मामले की जांच करने के लिये।
10,000 लोग थे मौजूद
जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त मंदिर में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। स्थानीय कॉर्पोरेटर का कहना है कि इस बात की उनके पास कोई सूचना नहीं है कि मंदिर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध था या नहीं।
कोलम अग्निकांड की तस्वीरें
प्रशासनिक भवन ढहा
आग के तेजी से फैलने के बाद मंदिर का प्रशासनिक भवन ढह गया। इस वजह से दर्जनों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। एक अधिकारी ने वनइंडिया से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 115 तक पहुंच सकती है।
बचाव कार्य जारी
लोगों को बचाने के लिये बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। सेना के आठ हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है। वहीं स्थानीय लोग भी लोगों बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। और जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें तिरुवनंतपुरम के जिला अस्प्ताल में भेजा जा रहा है।
प्रधानमंत्री जायेंगे केरल
केंद्र सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ जल्द ही केरल के कोलम जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications