कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की बुनियादी जरूरतें पूरी करें जिला प्रशासन- सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, मई 28। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी जिला अधिकारियों को एक निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ही जिला प्रशासन उन अनाथ बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करे, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिला प्रशासन ऐसे बच्चों की तरफ तुरंत ध्यान दे, जिन्होंने या तो अपनी माता या पिता को कोरोना काल में खो दिया है।
Recommended Video

अनाथ बच्चों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें- सुप्रीम कोर्ट
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बाल संरक्षण गृहों और बाल केयर संस्थाओं में बच्चों के बीच फैलते संक्रमण का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना महामारी ने एक अभूतपूर्व स्थिति पैदा कर दी है और संवेदनशील बच्चों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। साथ ही कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं, जो माता-पिता की मौत से अनाथ हो गए हैं। ऐसे बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन तुरंत उनकी ओर ध्यान दे। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान सभी जिलाधिकारियों को ऐसे बच्चों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया, जो मार्च 2020 के बाद से अनाथ हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए शनिवार तक का समय दिया है।
रविवार तक जवाब सबमिट करें राज्य सरकारें- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मामले में रविवार तक जवाब दाखिल करने को कहा है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया बालस्वराज नाम का पोर्टल सभी संबंधित जिलाधिकारियों की तरफ से संचालित किया जा रहा है और उन्हें ऐसे बच्चों की पहचान के लिए पासवर्ड दिया गया है जो अनाथ हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में सभी सरकारी और निजी स्कूलों की 15 जून तक बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications