हरियाणा में सभी सरकारी और निजी स्कूलों की 15 जून तक बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां
नई दिल्ली, 28 मई: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ा दी गई हैं। 1 जून से शिक्षकों सहित स्टाफ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोले जांएगे।

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को ये आदेश जारी किया जिसके अनुसार प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का समय बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया है।
बता दें प्रदेश के शिक्षा विभाग ने इससे पहले 31 मई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान किया था लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए गर्मी की छुट्टी की अवधि बढ़ा दी गई है
इस सरकारी आदेश के अनुसार शिक्षकों को एक जून से स्कूली कार्य पूरा करना होगा। विद्यालय प्रमुख, शिक्षकों के कार्य के बंटवारे के लिए नियम तय करेंगे जिसके मुताबिक उस अवधि में शिक्षकों की उपस्थिति सिर्फ 50 प्रतिशत होगी। परीक्षा परिणाम तैयार करने समेत अन्य कार्य के लिए 1 जून से शिक्षकों के लिए स्कूल खोला जाएगा लेकिन 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ।












Click it and Unblock the Notifications