दिशा सालियान के परिवार ने सुशांत की मौत पर तोड़ी चुप्पी, मां ने बताया उस रात की पार्टी का सच

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों मामलों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। अब दिशा सालियान के परिवार ने पहली बार अपनी बेटी की मौत पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उसे लेकर चल रही बातों पर भी प्रतिक्रिया दी है। दिशा के पिता सतीश सालियान और मां वसंती सालियान ने कहा है कि उनकी बेटी को बदनाम ना किया जाए।

Recommended Video

    Sushant की Ex Manager Disha Salian की मौत वाली रात क्या हुआ था? Friend ने बताया | वनइंडिया हिंदी
    'हमने अपनी अकेली बेटी खोई'

    'हमने अपनी अकेली बेटी खोई'

    इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दिशा के माता-पिता ने कहा, 'हमारी बेटी को बदनाम करके फायदा मत उठाएं। वो हमारी इकलौती संतान थी, हमने अपनी अकेली बेटी को भी खो दिया है, अब वो हमारी बेटी को बुरी तरह बदनाम कर रहे हैं। वो इस तरह करके हमें परेशान करके हमें मारना चाहते हैं।' आपको बता दें दिशा सालियान की मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले यानी 9 जून को ही हुई थी। दिशा की उम्र 28 साल थी। अब सोशल मीडिया पर दिशा की मौत को लेकर कई तरह की कहानियां बताई जा रही हैं।

    दिशा और सुशांत के केस को जोड़ा जा रहा

    दिशा और सुशांत के केस को जोड़ा जा रहा

    वहीं कई नेताओं ने तो यह तक कह दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान का केस आपस में जुड़ा हुआ है। हालांकि मुंबई पुलिस ने हमेशा से ही ये बात कही है कि ये दोनों मामले एकदम अलग हैं। अभी तक इस मामले में दिशा का परिवार चुप था लेकिन अब उन्होंने अपनी बात भी रखी है। इस पूरे विवाद के बीच अपने पहले इंटरव्यू में दिशा सालियान के माता-पिता ने सभी तरह के आरोपों और सवालों को लेकर जवाब दिया है।

    'सबकुछ झूठ है, अफवाह है'

    'सबकुछ झूठ है, अफवाह है'

    दिशा की मां वसंती ने कहा है, 'सबसे पहले, मैं भारत के सभी लोगों, सभी मीडिया, सोशल मीडिया, यूट्यूब और बाकी सबसे कहती हूं कि सबकुछ झूठ है। सभी थियोरी और कहानियां झूठी हैं और सब अफवाह है। मैंने अपनी इकलौती संतान को खो दिया है और अब सभी मीडिया वाले लोग सोशल मीडिया वाले लोग हमें मार देंगे। मैं अनुरोध करती हूं कि अब ये सब खत्म करें। मैं सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करती हूं कि इस सबको खत्म करें। हमें इस सबकी वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब हमारे अंदर अपनी बेटी के खिलाफ ये सारी झूठी खबर सुनने की ताकत नहीं है।'

    'हमें मुंबई पुलिस पर विश्वास'

    'हमें मुंबई पुलिस पर विश्वास'

    नेताओं की रेप और हत्या वाली थियोरी को लेकर वसंती सालियान ने कहा, 'ये सब झूठ है। इस मामले में दो बार बयान लिया गया है। मालवानी पुलिस (जहां दिशा के केस की जांच हो रही है) के पास सभी दस्तावेज हैं। हमने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी देखी है। मुंबई पुलिस ठीक से अपना काम कर रही है और इसलिए हम मुंबई पुलिस पर विश्वास करते हैं। हम अब तक चुप थे लेकिन सभी मीडिया हमारी बेटी को बदनाम कर रहे हैं और हम अब चुप नहीं रह सकते। तो मैं इतना चाहती हूं कि लोग सच को समझें।'

    'मैंने पूरी जांच देखी है'

    'मैंने पूरी जांच देखी है'

    दिशा की मां ने आगे कहा, 'एक पुनीत वशिष्ठ ने मेरी बेटी के बारे में काफी कुछ गलत लिखा है। उसने हमें बहुत परेशान किया है। उसने मेरी बेटी को बहुत बदनाम किया है। मैं अनुरोध करती हूं कि इस तरह के लोगों को सजा दो। ये स्थिति काफी खराब है, लोगों का मीडिया पर से विश्वास उठ जाएगा। कोई भी न्यूज नहीं देखेगा।' जब दिशा की मां से ये पूछा गया कि क्या वो मुंबई पुलिस की जांच को खुद देख रही थीं तो उन्होंने कहा, 'हां, मैंने पूरी जांच देखी है, हमने सभी दस्तावेज देखे हैं। उनके पास सभी सबूत हैं। लेकिन ये नेता लोग बीच में आ गए हैं। ये हमारी बेटी के न्याय में देरी कर रहे हैं। मैं मुंबई पुलिस से कहती हूं कि इनकी जांच जल्द खत्म की जाए।'

    दिशा के मंगेतर पर क्या कहा?

    दिशा के मंगेतर पर क्या कहा?

    दिशा और उनके मंगेतर रोहन रॉय के रिश्ते को लेकर वसंती सालियान ने कहा, 'वो लॉकडाउन के बाद शादी करने की योजना बना रहे थे। रोहन पूरे लॉकडाउन के समय हमारे साथ ही रहा है। 4 जून को रोहन को एक ऑफर मिला था। इंडोर शूट के लिए मलाड हाउस की लोकेशन फाइनल हुई थी। जिसके बाद दिशा और रोहन वहां गए। तभी उन्हें चेक भी मिला और एग्रीमेंट फाइनल हुआ। क्योंकि लॉकडाउन के समय कोई काम नहीं था। इस ऑफर के बाद दोनों काफी खुश थे, दिशा को भी बाहर जाने का मौका मिला था। पूरे लॉकडाउन के समय वो घर पर ही थी।'

    'दिशा के काफी बड़े सपने थे'

    'दिशा के काफी बड़े सपने थे'

    वसंती सालियान 5 जून के बाद से लगातार दिशा से बात करती थीं। दिशा बताती थी कि शूट कैसा चल रहा है। हालांकि दिशा काफी तनाव में थी क्योंकि कई डील कैंसिल हो गई थीं। वो फोन पर भी काम की बातें किया करती थी। दिशा की मां ने कहा, 'वो बाद में काफी तनाव में आ गई थी। मैं नहीं समझ सकती कि वो इतने ज्यादा तनाव में थी और ऐसा कदम उठा लेगी। वो तनाव के कारण शायद अंदर से टूट गई थी और इसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया। दिशा के काफी बड़े सपने थे। वो इंडस्ट्री में काफी बड़ी बनना चाहती थी। वो कहती थी कि उसे ये चाहिए वो चाहिए। पर्सनल ऑफिस चाहिए। वो बहुत सपने देखती थी। हम भी काफी खुश थे कि वो हमारी इकलौती बेटी थी और वो जो करना चाहती थी हम उसकी मांगे मान लेते थे। हमने हमेशा ही उसका साथ दिया है। वो बहुत अच्छी थी।'

    'मुझे किसी पर भी शक नहीं'

    'मुझे किसी पर भी शक नहीं'

    दिशा की मौत को लेकर वसंती सालियान ने कहा, 'मुझे किसी पर भी शक नहीं है। उस रात जो उसके साथ सभी बच्चे थे वो उसके करीबी दोस्त थे। उसका एक दोस्त तो भाई की तरह था। बचपन के स्कूल का दोस्त, वो उसे राखी बांधती थी।' उन्होंने कहा, 'नेताओं की बातें सुनकर मुझे गुस्सा आता है। उसका (दिशा) किसी से और जिनका ये लोग नाम ले रहे हैं, उनसे भी कोई कनेक्शन नहीं था। वो इनसे नहीं मिली, उसके पास इनके नंबर तक नहीं थे और ना ही उनके साथ तस्वीरें हैं। लेकिन फिर भी मेरी बेटी को इस सबमें घसीटा जा रहा है। पुलिस के पास सारी जानकारी है और इस तरह का कुछ नहीं है। मेरी बेटी ने इस बारे में कभी बात भी नहीं की है।'

    'ये लोग हमें जीने नहीं दे रहे'

    'ये लोग हमें जीने नहीं दे रहे'

    वसंती ने कहा कि वह मुंबई पुलिस पर विश्वास करते हैं और शांति में थे लेकिन कुछ चैनलों से वो परेशान हैं। वह कहती हैं कि वो सच जानती हैं और मुंबई पुलिस भी सच जानती है। उन्होंने कहा, 'हम इन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करा सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे। इन्होंने पूरी तरह मेरी बेटी की इमेज को बर्बाद कर दिया है। हमारी एक ही संतान थी और अब ये लोग हमें जीने नहीं दे रहे हैं।' पार्टी वाली बात पर उन्होंने कहा, 'पार्टी से जुडे़ सारे आरोप झूठे हैं। दिशा और रोहन 4 जून को एक ही बार मलाड गए थे। हमने सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं। जब भी मैं दिशा को फोन करती थी तो वो घर पर ही होती थी। यहां तक कि इससे पहले भी कोई पार्टी नहीं हुई। दिशा का जन्मदिन 26 मई को आता है और उसके भाई जैसे दोस्त इंद्रनील का जन्मदिन 25 मई को आता है। वो साथ में हर साल अपना जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन इस साल लॉकडाउन के कारण नहीं मना सके। तो घर पर ही दिशा की मौत से एक दिन पहले इन्होंने पार्टी की, जो पूरी तरह से पार्टी भी नहीं थी। सिर्फ छह दोस्त मिले थे।'

    सुशांत सिंह राजपूत के बारे में क्या कहा?

    सुशांत सिंह राजपूत के बारे में क्या कहा?

    दिशा की मां ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कहा, 'दिशा अपने काम से जुड़ी हर जानकारी साझा करती थी। कि वो किसके साथ काम कर रही है। मैंने कभी सुशांत के बारे में नहीं सुना और इस सबसे पहले मुझे उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था।' अपने घर के हालात के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे घर के हालात बहुत खराब हैं। हम मुश्किल से जी रहे हैं। हर जगह हमें लेकर अजीब बातें हो रही हैं। जब हमारी इकलौती बेटी भी नहीं रही है, तब भी ये लोग हमारी पीछे पड़े हैं। मैं दवाओं पर जी रही हूं। मैं ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती हूं। मैं मुंबई पुलिस और सुप्रीम कोर्ट से ये अपील करती हूं कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। इन्हें माफी मांगनी चाहिए। एक भी चीज सच नहीं है।'

    'हमारी जिंदगी में दखल ना दें'

    'हमारी जिंदगी में दखल ना दें'

    वहीं दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा, 'अगर मीडिया के पास बोलने की आजादी है तो हमारे पास भी निजता का अधिकार है, कृपया हमारी जिंदगी में दखल ना दें। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं। पुलिस ने मुझे सब बताया। उन्होंने मामले से जुड़े सभी सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई। मेरी बेटी कभी गर्भवती नहीं थी। उसका रेप भी नहीं हुआ। मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी यकीन ना करें। अपने फायदे के लिए मेरी बेटी को इस्तेमाल ना करें, उसे बदनाम ना करें। मैं नेताओं, मीडिया के लोग और अन्य लोगों से अनुरोध करता हूं कि मेरी बेटी के साथ ऐसा ना करें। उसके साथ ऐसे ना खेलें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+