रेस्तरा में फैंस से घिर गईं दिशा, टाइगर ने अपने ही स्टाइल में बचाया, वायरल हो रहा वीडियो
मुंबई। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी रविवार को लंच के लिए रेस्तरां में पहुंचे तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। दिशा के साथ सेल्फी के लिए रेस्तरां के बाहर फैंस बेकाबू होने लगे तो टाइगर आगे आए और उनको गाड़ी तक पहुंचाया। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी दोनों के मदद की।

मुस्कुराती रहीं दिशा
दिशा जब रेस्तरां से निकलीं तो उन्हें कार तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी और टाइगर ने उनकी मदद की। इसके बावजूद वो परेशान नहीं दिखीं बल्कि मुस्कुराते हुए दिखीं। रेस्तरा में टाइगर और दिशा अलग-अलग पहुंचे लेकिन वापस साथ में आए।
दिशा ने हाल ही टाइगर के साथ मनाया था बर्थडे
दिशा पटानी ने 13 जून को अपना बर्थडे मनाया है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इस दौरान साथ में डिनर के लिए पहुंचे थे। डिनर के बाद जब दोनों रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकल रहे थे तो वहां भी फैंस ने उन्हें घेर लिया था और सेल्फी के लिए अड़ गए थे। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा के बीच अफेयर की खबरें काफी समय से फिल्मी गलियारों में हैं।

मलंग की शूटिंग में बिजी हैं दिशा
दिशा पाटनी हाल ही में सलमाान खान और कैटरीना कैफ के साथ 'भारत' में नदर आई थीं। फिल्म भारत और विदेशों में तगड़ी कमाई कर रही है। वहीं इन दिनों वह फिल्म 'मलंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। वहीं, टाइगर श्रॉफ समय पहले आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications