आदित्य ठाकरे के साथ डिनर आउटिंग पर दिशा पटानी ने अब तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी शिवसेना के युवा शाखा प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चली थी कि दोनों एक रेस्टोरेंट में डिनर पर गए थे। बस आदित्य ठाकरे के साथ डिनर की खबर सुनते ही लोगों ने दिशा को ट्रोल कर दिया। लेकिन अब दिशा पटानी ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किए थे। बता दें कि दिशा पटानी को अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ आउटिंग करते, लंच करते और डिनर देखा गया है।

Disha Patani spotted at dinner outing with Aditya Thackeray, now react on social media trolls

ट्रोलर्स के सवालों का जवाब देते हुए दिशा पटानी ने उनसे सावल पूछा है कि क्या वो अपने दोस्त के साथ खाने पर, लंच पर या डिनर पर साथ में नहीं सकते हैं? दिशा ने कहा है कि वो दोस्त को लिंग के आधार पर नहीं चुनती है। वह जिनके भी सात घूमती हैं वह उनके दोस्त हैं। दिशा ने कहा कि वह सिर्फ फीमेल फ्रेंड्स तक ही सीमित नहीं रह सकती हैं। हर किसी के पास मेल और फीमेल फ्रेंड्स होते हैं। दिशा ने यह भी कहा कि लोग कुछ भी कहें वह हमेशा अपने दिल की करती है। लोगों की बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बता दें कि जब दिशा पटानी को आदित्य ठाकरे के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया तो यूजर्स ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया था कि टाइगर कहां हैं? इसके अलावा कईयों ने कहा टाइगर अभी जिंदा है तो कुछ नहे कहा एक था टाइगर। हालांकि अब दिशा पटानी ने उन सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का जवाब दे दिया है। दिशा पटानी सलमान खान की आई नई फिल्म 'भारत' में नजर आईं हैं। फिल्म में उनकी भूमिका दर्शकों को काफी पसंद भी आया है।

यह भी पढ़ें-जब फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ने अनुपम खेर को किस करने से कर दिया था इंकार...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+