'जंग हो ही जानी चाहिए,पाकिस्तान को 75 साल से झेल रहे', पहलगाम हमले पर फूटा दिशा पटानी की बहन खुशबू का गुस्सा
Khushboo Patani Pahalgam Attack Reaction: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा उबाल पर है। इस बीच अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन और आर्मी में मेजर रह चुकी खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) अपने आक्रोश को बेबाकी से जाहिर किया है।
पहलगामा हिंसा पर गुस्सा जाहिर करते हुए खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की मांग कर रही है। उनका अब ये वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है। खुशबू ने पाकिस्तान और उसकी सेना पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वो भावुक नजर आई।

खुशबू पाटनी ने कहा, 'सभी को यह पता है कि पहलगाम में क्या हुआ...शायद इसी को कलयुग कहते हैं। कहते हैं कि युद्ध किसी भी चीज या लड़ाई का सबसे आखिरी हथियार होना चाहिए...लेकिन अब मुझे लगता है कि युद्ध हो ही जाना चाहिए। हम इस पाकिस्तान को 75 साल से झेल रहे हैं। बहुत ड्रामा हो गया प्यार का शांति का।'
हम लोग अपने आस से झूठ बोलते रहते हैं कि यह आतंकवाद है नहीं..इसमें पाकिस्तानी आर्मी भी मिली हुई है। एक एक्स आर्मी ऑफिसर के तौर पर मैं कहती हूं कि हमारी आर्मी कहीं से कमजोर नहीं है। बहुत हो गया..हमें एक प्रॉपर युद्ध लड़ ही लेना चाहिए। हमारी सेना तैयार है, बस उन्हें हुक्म चाहिए।
यह धर्म के नाम पर की गई नृशंसता है और इसे अब और सहन नहीं किया जा सकता। बता दें कि खुशबू पाटनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं, लोगों ने इस पर भर-भरकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा कि क्या अगर इंडियन आर्मी को जरूरत पड़ती है तो आप फिर से युद्ध में जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications