स्टंट करते हुए लगी सिर पर चोट, छह महीने के लिए चली गई थी दिशा पटानी की याद्दाश्त
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बताया है कि एक खतरनाक स्टंट करते हुए उनके सिर पर काफी गंभीर चोट लग गई थी। इसके चलते वो छह महीने तक उन्हें कोई होश नहीं रहा था। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया कि बजरी से भरे फर्श पर सिर के बल गिरने से उनको ये चोट लगी थी। चोट इतनी गंभीर थी कि छह महीनों के लिए वो अपनी याद्दाश्त खो बैठी थीं।

मैंने छह महीने के लिए अपनी जिंदगी खो दी
दिशा फिटनेस को लेकर काफी क्रेजी हैं। वो जिमनास्टिक में काफी समय बिताती हैं। दिशा कहती हैं, जिमनास्टिक के लिए आपको बहादुर होना पड़ता है। डेरिंग काम करने में जोखिम तो होता है तो चोट भी लग सकती है। एक दफा मुश्किल स्टंट की प्रैक्टिस करने के दौरान मेरे सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इससे मैंने छह महीने के लिए अपनी जिदंगी को जैसे खो दिया। इतने समय तक मुझे कुछ भी याद नहीं था।

दिशा को जिमनास्टिक, मार्शल आर्ट पसंद
दिशा ने बताया है कि उनको जिमनास्टिक और मार्शल आर्ट बहुत पसंद है। जब वो शूटिंग नहीं कर रहीं होती हैं तो जिम्मनास्टिक और मिक्स मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करती हैं। दिशा अपने प्रैक्टिस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके डेरिंग चैलेंज को फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

मलंग में नजर आएंगी दिशा
दिशा पटानी कुछ समय पहले सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं।अपना किरदार बखूबी निभाया था। दिशा को भारत के लिए अपने रोल के लिए डायरेक्टर अली अब्बास जफर से भी शाबासी मिली थी। दिशा इन दिनों 'मलंग' की शूटिंग में बिजी हैं। मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। दिशा की यह फिल्म 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications