नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश बर्बाद हो जाएगा: मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई की आने वाले वक्त में देश के आर्थिक हालात अच्छे होंगे। हमने अपने कार्यकाल में महंगाई रोंकने के लिए जो भी संभव था वह सब किया। हालांकि मनमोहन सिंह ने चार राज्यों में कांग्रेस की हार का कारण महंगाई को ही माना। उन्होने दलील दी कि वैश्विक हालात ऐसे थे कि हमें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन हमने गरीबों का ख्याल रखा और खाद्य सुरक्षा बिल लेकर आये।
मनमोहन सिंह के अनुसार हम विधानसभा चुनावी नतीजों से सीख लेंगे। हमें इस बात का अफसोस है कि हम लोगों को नौकरियां नहीं दे सके, महंगाई नहीं रोंक सके। मनमोहन सिंह ने दलील दी कि महंगाई बढ़ी है लेकिन साथ ही आमदनी भी बढ़ी है, पर इसका लाभ ज्यादा लोगों को नहीं मिला है। अब हमें आर्थिक हालातों को बेहतर करने के लिए हमें छोटे और मंझले उद्योगों को बढ़ावा देना होगा।
उन्होने कहा कि हमने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध बनाये रखने का प्रयास किया। हमारी सरकार ने भ्रष्टचार को रोंकने के लिए अपनी नीतियों में बदलाव किया। मनमोहन सिंह ने साफ कर दिया कि अगर यूपीए 3 सत्ता में आती है तो वह प्रधानमंत्री नहीं होंगे। उन्होने कम बोलने के आरोपों पर कहा कि मैं पार्टी फोरम में बोलता रहा हूं आगे भी ऐसा करूंगा जो भी मुझ पर आरोप लगाते हैं, मैं उनके लिए कुछ नहीं कर सकता। पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा पर उन्होने कहा कि हम इसकी घोषणा सही समय पर करेंगे।
अपने कार्यकाल पर मनमोहन सिंह का कहना है कि मैंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपने काम से न्याय करने का प्रयास किया और अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया। पिछले साढ़े नौ सालों के कार्यकाल में कभी भी ऐसा मौका नहीं आया जब मुझे लगा हो कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications