VIDEO: मुंह में पैसे दबाकर इस अभिनेत्री ने BEST कर्मचारियों संग किया डांस

नई दिल्ली। मराठी अभिनेत्री माधवी जुवेकर ने बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के कर्मचारियों को साथ एक डांस किया था। उस डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दिख रहा है कि मराठी अभिनेत्री माधवी बेस्ट के 12 कर्मचारियों के साथ डांस कर रही हैं और उन पर बेस्ट के कर्मचारी पैसे उड़ा रहे हैं। मराठी एक्ट्रेस माधवी भी इस वीडियो में मुंह में नोट दबाकर खूब डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को वडाला के बेस्ट डिपो का बताया जा रहा है। इसे करीब एक महीने पहले का बताया है। दिवाली मिलन समारोह के दौरान यह डांस किया गया था।

खुद बेस्ट की कर्मचारी हैं माधवी

खुद बेस्ट की कर्मचारी हैं माधवी

उस दौरान मराठी अभिनेत्री माधवी ने बेस्ट के पूरे स्टाफ के साथ खूब डांस किया। यहां आपको बताते चलें कि खुद माधवी जुवेकर भी बेस्ट की ही एक कर्मचारी हैं। वह फिल्म और सीरियलों में काम भी करती हैं। जब से यह वीडियो वायरल हुआ है, उसके बाद बेस्ट के अध्यक्ष अनिल कोकिल ने इस वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस लिए उठ रहे इतने सवाल

इस लिए उठ रहे इतने सवाल

इस वीडियो पर इतने सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि एक ओर तो बेस्ट के कर्मचारियों को समय पर सैलरी और बोनस नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर डांस पर पैसे उड़ाए जा रहे हैं। बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि सैलरी और बोनस के चलते पहले ही कर्मचारी नाराज हैं। इसी के चलते अब कर्मचारी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नकली थे वो नोट?

नकली थे वो नोट?

वहीं दूसरी ओर, इस वीडियो पर मराठी अभिनेत्री माधवी का कहना है कि यह डांस दशहरे पर आयोजित एक समारोह पर किया गया था। उन्होंने कहा कि डांस करने में कुछ गलत नहीं है, इस मामले को जानबूझ कर उछाला जा रहा है। पैसे उड़ाने की बात पर उन्होंने कहा कि वीडियो में जो नोट उड़ाए जा रहे थे वह नकली थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+