Ayodhya Ram Mandir: 'हमें अयोध्या तक सीधी ट्रेन चाहिए ', जानिए किसने की रेल मंत्री से ये अपील?
Ayodhya Train: पूरा भारत 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है क्योंकि इस दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हैं और इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचने के लिए राजनेताओं के आलावा देश के कई गणमान्य लोगों को न्यौता भेजा गया है।

भारतीय रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। तो वहीं सांसद Nalin Kumar Kateel और Shobha Karandlaje ने रेल मंत्री से कोस्टल कर्नाटक से अयोध्या तक की सीधी ट्रेन की मांग की है।
आपको बता दें कि दोनों सांसदों ने इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भी लिखा है। Shobha Karandlaje ने कहा कि 'अयोध्या हमारे लिए आस्था का केंद्र है, ये केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जहां का दर्शन करने के लिए कर्नाटक से, विशेषकर तटीय क्षेत्रों से तीर्थयात्री, दर्शन के लिए पहुंचते हैं।'
'कर्नाटक के कोस्टल एरिया से सीधी ट्रेन होनी चाहिए'
'इसलिए हमें लगता है कि अयोध्या जाने के लिए कर्नाटक के कोस्टल एरिया से सीधी ट्रेन होनी चाहिए इससे तीर्थयात्रियों को दिक्कत नहीं होगी बल्कि इनकी संख्या का इजाफा होगा।'
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया
आपको बता दें कि Nalin Kumar Kateel दक्षिण कन्नड़ से और Karandlaje उडुपी-चिक्कमगलुरु से सांसद हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था और इसके बाद उन्होंने 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनें थीं।
गौरतलब है कि 6 नई वंजे भारत ट्रेनों का रूट निम्नलिखित है...
- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस,
- अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस,
- कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
- जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
- अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल
अभी दिल्ली से अयोध्या के बीच 10 ट्रेनें चलती हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं
- 2426 वंदे भारत एक्सप्रेस
- 14206 दिल्ली फ़ैज़ाबाद एक्स्प्रेस
- 12226 कैफियत एक्स्प्रेस
- 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस
- 13484 फरक्का एक्स्प्रेस
- 15026 आनंद विहार टर्मिनल मऊ एक्सप्रेस
- 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस
- 15116 लोकनायक एक्सप्रेस
- 15623 भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस
- 14018 सदभावना एक्सप्रेस












Click it and Unblock the Notifications