Covid-19: कल पहली बार 60 से अधिक देशों के राजनयिक करेंगे बायोटेक कंपनियों का दौरा, वैक्सीन पर लेंगे अपडेट

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में 6 कोरोना वायरस के टीकों का ट्रायल चल रहा है। इसके अलावा अगले कुछ सप्ताह में कुछ वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल दिया जा सकता है। इस बीच 9 दिसंबर यानी बुधवार को साठ से अधिक देशों के मिशन प्रमुख हैदराबाद में स्थित भारत बॉयोटेक लैब का दौरा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस के हालात पर भारत में संचालित विदेशी मिशनों के प्रमुखों के लिए नौ दिसंबर को एक यात्रा आयोजित की जा रही है। ये दल कोरोना वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे।

Diplomats from more than 60 countries will visit biotech companies update on Covid-19 vaccine

Recommended Video

      Corona Vaccine को लेकर Health Ministry ने सुनाई अच्छी खबर, जानें पूरी अपडेट | वनइंडिया हिंदी

      मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 9 दिसंबर को 60 से देशों के मिशन प्रमुख हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई और भारत बायोटेक जैसी अग्रणी बायोटेक कंपनियों का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि यह अपने तहर की पहली यात्रा होगी जब 60 से अधिक देशों का दल भारत पहुंच रहा है। कहा जा रहा है कि यह दल हैदराबाद के अलावा अन्य शहरों में सुविधाओं को देखने के लिए दौरा कर सकता है। मालूम हो कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फाइजर इंडिया के बाद भारत बायोटेक उन तीन कंपनियों में शामिल है, जिसने कोविड वैक्सीन के उपयोग के लिए सरकार से आपातकालीन प्राधिकरण की मांग की है।

      यह भी पढ़ें: 9 बजे 9 मिनट: कोरोना काल में PM मोदी के इस ट्वीट ने बनाया रिकॉर्ड, बने भारत के नंबर-1 राजनेता

      कोरोना वैक्सीन चाहिए तो इस मोबाइल ऐप पर कराएं रजिस्ट्रेशन
      स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण के लिए एक खास सॉफ्टवेयर को-विन तैयार किया गया है। इसमें कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केंद्र ने एक एप्लिकेशन बनाया है जो प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर अंत तक निगरानी करेगा। इस नए ऐप का नाम को-विन रखा गया है। यह लोगों के लिए फ्री है, कोई भी इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क का उन्नत संस्करण है। को-विन साफ्टवेयर में लोगों के नाम, पते, आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज किए गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+