भोजपुरी फिल्म स्टार 'निरहुआ' की जान को खतरा, मिली वाई प्लस सुरक्षा

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की मांग पर वाई श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। बताया गया है कि निरहुआ को राजनीतिक रंजिश के कारण जान का खतरा होने की खुफिया रिपोर्ट के कारण ये सुरक्षा प्रदान की गई है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने चेहरे हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua gets y plus security after seeing life threat to him

मूलत: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने चेहरे हैं। वे रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। खबर के मुताबिक, निरहुआ ने शासन को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। निरहुआ की मांग को स्वीकार करते हुए शासन ने उनको वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा प्रदान की है। सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा है कि निरहुआ को भाजपा आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है।

निरहुआ के गानों को यूपी और बिहार में लोगों ने खूब पसंद किया और देखते ही देखते वे भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार बन गए। निरहुआ आज भोजपुरी स‍िनेमा में काफी मजबूत स्‍तंभ माने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, निरहुआ को आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

हालांकि, पार्टी की तरफ से आजमगढ़ से निरहुआ को टिकट देने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 में इस सीट पर मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अबकी के चुनाव में वह मैनपुरी सीट से मैदान में हैं। वहीं, इस सीट से पूर्व बीजेपी सांसद रमाकांत यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+