पीली साड़ी पहनकर कंगना ने पूछा 'दिलजीत कित्थे आ?', सिंगर ने भी दिया मजेदार जवाब
मुंबई। किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर आमने-सामने हैं। दोनों के बीच ट्विटर वार चल रहा है। कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को एक बार फिर छेड़ा है। उन्होंने उनपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि "12 घंटे हैदराबाद में शिफ्ट करने के बाद आज मैं चैन्नई आ गई हूं, एक चैरिटी इवेंट अटेंड करने के लिए। मैं येलो में कैसी लग रही हूं? और दिलजीत कहां है? (#Diljit_Kitthe_aa ?) हर कोई उसे ट्विटर पर यहां ढूंढ़ रहा है।"

दिलजीत ने भी दिया मजेदार जवाब
ट्विटर पर कंगना के वार का दिलजीत ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा- उन तमाम लोगों को जवाब दिया है जो लगातार पूछ रहे हैं कि 'दिलजीत किधर है'। उन्होंने आगे लिखा- सुबह उठा, फिर जिम गया, पूरे दिन बहुत काम किया और अब सोने जा रहा हूं। ये मेरा पूरे दिन का शेड्यूल है। उन्होंने ट्वीट पंजाबी लहजे में किया था जो कुछ ऐसा था- 'सुबह उठ के जिम लाया, फेर सारा दिन काम कित्ता...अब मैं सोने लगा हूं। लो पढ़ लो मेरा शेड्यूल।' दिलजीत का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दिलजीत ने ट्वीट भले ही देर से किया लेकिन उनके फैन्स को उनका ये तरीका काफी पसंद आया।
ट्विटर पर ट्रेड हो रहा #Diljit_Kitthe_aa?
कंगना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर Diljit Kitthe Aa ट्रेंड कर रहा है। हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि इस समय दिलजीत कहां पर हैं? वे सोशल मीडिया पर क्यों नहीं रिस्पॉन्ड कर रहे? अब जब दिलजीत ने जवाब दिया है तो उनके ट्वीट पर खूब रिस्पॉस आ रहे हैं।
कंगना ने दिलजीत को करण जौहर का पालतू कहा था
कुछ दिनों पहले कंगना रनौत और दिलजीत के बीच ट्विटर पर लंबी बहस चली थी। इस बीच कंगना ने दिलजीत को करण जौहर का पालतू बता दिया था। बता दें, दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत के बीच विवाद अब काफी बढ़ गया है। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई है। ये सारा मामला किसान आंदोलन से जुड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications