दिलीप कुमार का हालचाल जानने पहुंचे उनके 'मुंह बोले बेटे', सायरा ने शेयर की तस्वीर
मुंबई। हिंदी सिनेमा के महान कलाकार दिलीप कुमार अभी हाल ही में अस्पताल से वापस आए हैं। वो पिछले कुछ वक्त से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन इस वक्त ठीक हैं, उनके साथ हमसाए की तरह रहने वाली पत्नी सायरा बानो ने उनके और उनके बेटे के खुशनुमा पलों की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं।
अब आप सोचेंगे कि दिलीप कुमार का बेटा कौन तो सुनिए यहां बात हो रही है हिंदी सिनेमा के दूसरे यूसूफ खान यानी कि शाहरुख की, जिन्हें दिलीप कुमार बिल्कुल अपने बेटे की तरह मानते हैं।

शाहरुख और दिलीप कुमार
इसलिए मंगलवार को जब शाहरुख अपने पिता समान कलाकार दिलीप कुमार का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे तब सायरा बानो ने तुरंत उन दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं।
साहब का मुंह-बोला बेटा शाहरुख
उन्होंने ये तस्वीरें दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि साहब का मुंह-बोला बेटा शाहरुख आज उनसे मिला, इस शाम की कुछ तस्वीरें साझा कर रही हूं, शाहरुख आज शाम मिलने आए थे, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद साहब की तबीयत में सुधार है।
लव-बॉडिंग
आप फोटो को देखकर शाहरुख औऱ दिलीप कुमार की लव-बॉडिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। एक फोटो में शाहरुख दिलीप साहब का माथा चूम रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वे दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ नजर आ रहे हैं।
दिलीप कुमार की झलक
मालूम हो कि शाहरुख अक्सर अपने इंटरव्यू में कहते हैं कि उनकी मां को उनके अंदर यूसूफ साहब (दिलीप कुमार) की झलक दिखती थी और उन्हीं की वजह से वो एक्टर बनने के बारे में सोच पाए।
दिलीप कुमार उनके आदर्श
फिल्मी पर्दे पर दो ही कलाकारों ने 'देवदास' का अमर करेक्टर प्ले किया है, पहले दिलीप कुमार ने और दूसरे शाहरुख ने। शाहरुख उन्हें अपना पसंदीदा एक्टर बताते हुए कहते हैं कि दिलीप कुमार उनके आदर्श हैं।
एक एक्टर के साथ वो अच्छे इंसान भी ...
गौरतलब है कि जब साल 2015 में दिलीप कुमार को पद्म विभूषण मिला था तो शाहरुख ने कहा था कि दिलीप साहब इस अवॉर्ड के हकदार हैं। वो फिल्म इंडस्ट्री के पूर्वज हैं। एक एक्टर के साथ वो अच्छे इंसान भी हैं। मैं उन्हें पर्सनली जानता हूं इसलिए ऐसा कह रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications