मधुबाला से मोहब्बत करने वाले दिलीप ने की थी 22 साल छोटी सायरा से शादी, आज मौत ने किया अलग

मुंबई, 07 जुलाई। फिल्मी पर्दे पर मौन 'इश्क' के जरिए लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले हिंदी सिनेमा के महान नायक दिलीप कुमार ने आज 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी सितारों समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों ने 'ट्रेजेडी किंग' के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार केवल एक एक्टर नहीं थे बल्कि वो फिल्मी दुनिया के वो महानतम कलाकार थे, जिनके जाने से आज एक 'युग का अंत' हो गया है।

Recommended Video

    Dilip Kumar passes away: Dilip Kumar और Madhubala की Tragic Love Story । वनइंडिया हिंदी
    'मुगल-ए-आजम' की तरह अधूरी रह गई मोहब्बत

    'मुगल-ए-आजम' की तरह अधूरी रह गई मोहब्बत

    बॉलीवुड के पहले 'देवदास' के रूप में लोकप्रिय रहे दिलीप कुमार ने फिल्मी कैनवस पर 'मुगल-ए-आजम' के रूप में मोहब्बत की ऐसी अमर दास्तां लिखी है, जिसे लिखना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि इस दास्तां को लिखते वक्त फिल्मी पर्दे के 'सलीम' यानी कि दिलीप कुमार को फिल्म की 'अनारकली' यानी कि मधुबाला से सच में प्यार हो गया था। ये प्यार अपने आप में काफी खास था और हर किसी को उम्मीद थी कि ये प्यार शादी की मंजिल तक जरूर पहुंचेगा लेकिन ऐसा हो ना सका और 'मुगल-ए-आजम' की तरह ही दोनों की मोहब्बत रीयल लाइफ में भी अधूरी ही रह गई।

    मैंने मधुबाला जैसी सुंदर स्त्री नहीं देखी : दिलीप कुमार

    मैंने मधुबाला जैसी सुंदर स्त्री नहीं देखी : दिलीप कुमार

    अपनी 'बॉयोग्राफी' में दिलीप कुमार ने खुलासा किया था कि वो मधुबाला के प्यार में गिरफ्तार थे। उन्होंने खुद लिखा था कि उन्होंने मधुबाला जैसी खूबसूरत, हंसमुख और जिंदादिल जैसी महिला पहले कभी नहीं देखी थी, वो उनकी एक्टिंग के कायल थे। उनके साथ काम करते-करते दिलीप कुमार का दिल कब उन पर आ गया उन्हें पता ही नहीं चला।

    मोहब्बत का किया इजहार

    दिलीप कुमार ने अपनी किताब में मधुबाला की बेइंतहा तारीफ की थी और उनसे अपनी मोहब्बत का खुलकर इजहार किया था और ये भी बताया था कि आखिर उनकी शादी मधुबाला से क्यों नहीं हुई?

    दिलीप कुमार को मधुबाला के पिता पसंद नहीं करते थे...

    दिलीप कुमार को मधुबाला के पिता पसंद नहीं करते थे...

    दरअसल दिलीप कुमार को मधुबाला के पिता पसंद नहीं करते थे। मधुबाला पर परिवार की जिम्मेदारी थी, उनके पिता को लगता था कि मधुबाला शादी के बाद परिवार पर ध्यान नहीं देगी और इसी वजह से वो नहीं चाहते थे कि दिलीप कुमार से मधुबाला शादी करे और इसी वजह से ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई। लेकिन इसके बाद दिलीप कुमार को दोबारा मोहब्बत तब हुई जब उनकी लाइफ में 22 साल छोटी बेहद खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो ने एंट्री की।

    दिलीप कुमार से 22 साल छोटी थीं सायरा बानो

    दिलीप कुमार से 22 साल छोटी थीं सायरा बानो

    मालूम हो कि सायरा बानो से दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी की थी, शादी के वक्त दिलीप कुमार 44 साल के और सायरा 22 साल की थीं। तब उस वक्त अभिनेत्री सायरा ने कहा था कि 12 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने एक दिन दिलीप कुमार की 'आन' फिल्म देखीं और उन्हें दिलीप साहब से प्यार हो गया था लेकिन तब उन्हें ये नहीं पता था कि एक दिन वो उनकी सच में बेगम बन जाएंगी। प्रेम, त्याग, समर्पण का ये रिश्ता आज मौत ने खत्म किया, वरना सायरा ने शादी के बाद साए की तरह दिलीप कुमार का साथ दिया, वो उन्हें 'साहब' कह कर बुलाती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+