लीलावती अस्पताल में भर्ती ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार, सांस लेने में तकलीफ
नयी दिल्ली। बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें शनिवार रात करीब ढाई बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उनकी हालत ठीक नहीं है। कई बार उल्टियां हो चुकी है। वो लंबे वक्त से बुखार से पीड़ित है। वो निमोनिया से पीड़ित है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनका निरीक्षण कर रही है।
आपको बता दें कि दिलीप कुमार 93 साल के हो चुके हैं। उम्र की वजह से उन्हें पहले भी कई बार स्वास्थ दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ है। उन्होंने 6 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। बॉलीवुड में उन्हें ट्रेजडी किंग के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications