दिलीप घोष का सीएम ममता पर बड़ा आरोप- पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश बनाने की हो रही है साजिश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। दिलीप घोष ने अपने बयान में कहा कि राज्य में जब भी दिल्ली से कोई भाजपा नेता आता है तो ममता बनर्जी डर जाती हैं। इसके अलावा दिलीप घोष ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश में बनाने की साजिश कर रही हैं।

गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे जहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके कुछ दिन बाद ही मुर्शिदाबाद जिले में पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के कफिल पर कुछ लोगों ने हमला किया जिसमें वह बाल-बाल बचे। इन मुद्दों पर ममता सरकार को घेरते हुए गुरुवार को दिलीप घोष ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक आतंकवाद पर उतर आई है। उन्होंने ट्वीट कर टीएमसी को निशाने पर लिया था।
इसके एक दिन बाद एकबार फिर प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को आड़े हाथ लिया है। दिलीप घोष ने कहा, जब हमारे नेता दिल्ली से आते हैं तो ममता बनर्जी डर जाती हैं। जब बापू गुजरात से आते हैं तो आप उनका सम्मान करते हैं, जब पीएम मोदी और अमित शाह उसी जगह से आते हैं तो डर क्यों लगता है? पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश में बदलने की साजिश है, आतंकवादी समूह यहां सक्रिय हैं, हम इसे सुधारना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications