दिग्गी राजा ने किया प्यार का इजहार, अमृता से दर्ज कराई शिकायत

वहीं दिग्विजय सिंह के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में आईं टीवी एंकर अमृता राय ने अपने सोशल अकाउंट्स हैक करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अमृता राय ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में ये शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि मंगलवार रात को उनकी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। अमृता राय ने कहा था कि इन तस्वीरों को उनके अकाउंट्स हैक करके चुराया गया है।
तस्वीरों में देखें-दिग्विजय सिंह का इजहार-ए-मोहब्बत
उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए भी ये बात कही थी। अमृता राय ने ट्वीट किया था कि उनका ईमेल/कंप्यूटर हैक किया गया और उसकी चीजों के साथ छेड़छाड़ की गई। भारत में ये गंभीर अपराध है और उनकी प्राइवेसी में दखलंदाजी है। अमृता ने इसकी निन्दा भी की थी। अब जाकर उन्होंने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है।
अमृता ने भले ही ईमेल हैक होने की शिकायत दर्ज कराई हो, लेकिन साथ-ही साथ उन्होंने दिग्विजय सिंह के साथ अपने रिश्तों को स्वीकार कर लिया था। अमृता के मुताबिक वो अपने पति से अलग हो चुकी हैं और तलाक लेने की कानूनी प्रक्रिया हो चुकी हैं।
उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वो अपने पति से अलग हो चुकी हूं और आपसी सहमति के आधार पर तलाक की अर्जी दी है। इसके बाद मैंने दिग्विजय से शादी करने का फैसला किया है। अमृता राय के पति और जानेमाने पत्रकार-विश्लेषक आनंद प्रधान ने भी इस बात को सही बताया। मामले का खुलासा होने के बाद आनंद प्रधान ने अपील की थी कि ये उनका निजी मामला है और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications