दिग्विजय सिंह का मोहन भागवत से सवाल- क्या महिला प्रमुख को स्वीकार करेगा RSS?
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर, Digvijaya Singh on RSS: दशहरा रैली पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने महिला सशक्तिकरण की बता कही थी, जिस पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने भागवत से ये भी पूछा कि क्या वो एक महिला को आरएसएस का प्रमुख बनाने के लिए तैयार हैं?
Recommended Video

दिग्विजय सिंह ने कई ट्वीट कर आरएसएस पर सवाल दागे हैं। उन्होंने लिखा कि क्या आरएसएस बदल रहा है? क्या तेंदुआ कभी अपने धब्बे बदल सकता है? अगर वास्तव में आरएसएस अपने चरित्र की मूल बातें बदलने के बारे में गंभीर है, तो मोहन भागवत से मेरे कुछ सवाल हैं? दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि क्या एक ओबीसी/एससी/एसटी सरसंघचालक की रैंक पर स्वीकार होगा? क्या वे आरएसएस को पंजीकृत करेंगे? क्या उनके पास आरएसएस की नियमित सदस्यता होगी? क्या वे अल्पसंख्यकों के लिए अपनी सदस्यता खोलेंगे?
दिग्विजय ने आगे लिखा कि अगर मेरे सभी प्रश्नों और शंकाओं का उत्तर आरएसएस सकारात्मक रूप से दे देती है, तो मुझे आरएसएस से कोई समस्या नहीं होगी। मोहन भागवत अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो मैं आपका प्रशंसक बन जाऊंगा।
फोटो की शेयर
वहीं दिग्विजय सिंह ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है। उसके साथ उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव, योग गुरु बाबा रामदेव गांधी परिवार की तारीफ कर रहे। मोहन भागवत मस्जिद और मदरसों का दौरा कर रहे। आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबले और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गरीबी, बेरोजगारी और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में बात करना शुरू कर दिया।
क्या कहा था भागवत ने?
आपको बता दें कि आरएसएस चीफ ने बुधवार को नागपुर में विजयादशमी रैली को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बात की। उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं को सशक्त बनाए एक समाज प्रगति नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications