दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'दुर्घटना', पीएम मोदी से पूछे सवाल

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद देश में सियासत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताकर एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। दिग्विजय सिंह ने कई ट्वीट किए और सरकार से सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी "Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।'

पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'दुर्घटना'

पुलवामा आतंकी हमले को बताया 'दुर्घटना'

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले के बाद वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।'

एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी से पूछे सवाल

अगले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताते हुए लिखा, 'किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी "Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये, भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री कहते एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।'

अमित शाह के बयान का दिया हवाला

'मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मॉं का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?' दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में सवाल किया।

एयर स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने का बीजेपी पर लगाया आरोप

एयर स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने का बीजेपी पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा, 'आप, आपके वरिष्ट नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है। देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+