दिग्विजय का दावा- मुस्लिम से ज्यादा गैर मुस्लिम कर रहे ISI के लिए जासूसी
Recommended Video
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी खुद की पार्टी उनसे किनारा कर लेती है। लेकिन बावजूद इसके दिग्विजय सिंह विवादित बयान देने से पीछे नहीं हटते हैं। एक बार फिर से दिग्विजय सिंह ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

पत्रकारों को संबोाधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इसपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बात को भी समझना चाहिए कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमानों से ज्यादा गैर मुसलमान जासूसी कर रहे हैं, इस बात को समझना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने यह बयान शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिया है।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं है, सरकार अपना घाटा पूरा करने के लिए आरबीआई से पैसा ले रही है। मोदी को हर बात को किनारे करके देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को खुफिया एजेंसी की चूक बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई दूसरा देश होता तो प्रधानमंत्री ना सही लेकिन देश के गृह मंत्री को इस्तीफा देने के लिए जरूर मजबूर होना पड़ता। लेकिन इन मसलों पर अगर कोई भी सरकार पर सवाल खड़ा करता है तो ये लोग उसे देशद्रोही करार दे देते हैं।
-
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications