दिग्विजय सिंह ने मोदी पर ठोका 15 लाख का दावा!
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 15 लाख का दावा ठोंका है। अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काला धन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से कहा था कि सरकार बनने के बाद उनकी सरकार सौ दिन के भीतर विदेशों में जमा काला धन वापस लायेगी। साथ ही उन्होंने कहा विदेशों में जमा धन वापस आने पर हर नागरिक के खात में 15 लाख रुपये देने की बात कही थी

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का दावा खोखला निकला है। उन्हीं के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि जबतक मामले की जांच चलेगी सरकार उन लोगों का नाम नहीं उजागर कर सकती जिनका काला धन विदेशों में जमा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में मोदी ने लोगों से वादा किया था कि हर गरीब को तीन लाख रुपए दिए जायेंगे।
गौरतलब है कि कालाधन मामलें में केंद्र सरकार द्वारा स्विट्जरलैंड भेजी गयी टीम वापस आने के बाद वित्त मंत्री ने मीडिया से कहा कि डीटीएए संधि के चलते सरकार लोगों का नाम नहीं उजागर कर सकती है। सरकार के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेस करके सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार काला धन के मामले को लेकर लोगों के साथ धोखा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications