दिग्विजय सिंह और अमृता राय की लव स्टोरी में आया नया मोड़
नयी दिल्ली। आपको यद होगा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासिचव दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हुई थी। दोनों की निजी तस्वीरें सामने आने के बाद मामला खूब उछला और खुद दिंगविजय सिंह ने अपने रिश्ते की बात भी कबूली। अब इस लव स्टोरी में नया मोड़ आ गया है।

दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय की निजी तस्वीरों के सोशल साइट पर वायरल होने के मामले में क्राइम ब्रांच को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। दिग्विजय सिंह ने भले अपने रिश्ते की बात कबूल कर ली हो, लेकिन इसका पता न लग सका कि आखिर ये निजी तस्वीरें किसने लीक की।
अमृता राय ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका ईमेल अकाउंट हैक कर किसी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी थीं। वहीं गूगल ने जानकारी दी है कि अमृता का ईमेल देश-विदेश में एक हजार से भी ज्यादा बार खोला गया है।
इस अहम जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस केस में और जानकारी लेने के लिए अमृता राय को बुला सकती है। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फरवरी से मई तक अमृता का ई-मेल भारत के अलग-अलग शहरों के अलावा विदेशों में 1030 बार खोला गया। गूगल को अमृता के ई-मेल के 1030 आइपी लॉग मिले।












Click it and Unblock the Notifications