मोदी के जानी दुश्मन दिग्विजय सिंह के बदले सुर, किया मोदी का गुणगान

टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने भी माना है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह ने स्वीकार किया कि कांग्रेस अपनी बात सही तरह से जनता के सामने नहीं रख पाएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढ़ंग से नहीं रख पाई है।
पढें- तस्वीरों में दिग्विजय सिंह का इजहार-ए-मोहब्बत
उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं के कुछ बयानों के मायने गलत निकाले गए और विरोधी इस बात का फायदा उठा ले गए, जबकि हकीकत यह थी कि वो सच बयान कर रहे थे। उन्होंने माना कि ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के चुनाव में मीडिया इतना ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार ही मीडिया में इतना प्रचार मिल रहा है। अपने विरोधी नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कुछ खास कहा।
मोदी की तारिफ करते हुए सिंह ने कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि नरेंद्र मोदी बेहतरीन प्रचारक हैं। हालांकि, दिग्विजय ने यह भी कहा कि भाजपा सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विकास से शुरुआत की और अब हिन्दुत्व तक पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications