दिग्विजय सिंह ने शिवराज को बताया बिना दांत वाला टाइगर

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज बिना दांत के शेर हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब शिवराज सिंह चौहान को अब बिना दांत वाला शेर बनाकर छोड़ दिया गया है। वहीं जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि क्या आप फिर से प्रदेश की राजनीति में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जानती है कि कैसे कितना भी ताकतवर नेता को रोका जा सकता है।

digvijay singh

दिग्विजय सिंह ने कहा कि टाइगर एक संरक्षित जीव है, हमे पता है कि उसे कैसे बचाया जाता है और संरक्षित रखा जाता है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के उस दावे का भी मजाक उड़ाया जिसमे शिवराज ने कहा था कि कमलनाथ की सरकार प्रदेश में अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाएगी। । शिवराज सिंह ने कहा था कि प्रदेश में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं क्योंकि कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले की सरकार में डीएम, कप्तान तत्कालीन मुख्यमंत्री के पक्ष में लोगों को इकट्ठा करने का काम कर रहे थे। ये लोग तत्कालीन मुख्यमंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने और लोगों की भीड़ को लाने का काम कर रहे थे, जोकि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को फिर से बेहतर और उसमे सुधार लाने की जरूरत है। जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने बजरंगली की जाति के बारे में बयान दिया था उसपर दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ परिवार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- 2019 के लिए केसीआर, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक का नया समीकरण, महागठबंधन को लग सकता है झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+