तो दिग्विजय सिंह की 40 करोड़ की संपत्ति में अमृता को कुछ नहीं चाहिए..
नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपनी नई शादी को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि उन्होंने तो सार्वजनिक रूप से नहीं कहा कि उन्होंने टीवी एंकर अमृता राय से शादी कर ली है लेकिन अमृताराय ने अपने फेसबुक वॉल पर क्लियर कर दिया है कि वो अब मिसेज दिग्विजय सिंह बन चुकी है।
इस वक्त्व्य के बाद जहां अमृता ने यह भी सफाई देने की कोशिश की उन्होंने अपने से इतने बड़े दिग्विजय सिंह से शादी सिर्फ प्यार के लिए की है ना कि उनकी चालीस करोड़ की प्रापर्टी के लिए। जी हां आपने सही पढ़ा..चालीस करोड़.।
राजा दिग्विजय सिंह के पास इस समय चालीस करोड़ की प्रापर्टी और 20 लाख का कर्ज है जो कि उन्होंने उस समय बताया था जब वो साल 2014 में राज्यसभा मेंबर बनने के लिए नामांकन भरा था। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह की पत्नी का 2013 में एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, कांग्रेस नेता की चार बेटियां और एक बेटा है जबकि अमृता राय की भी शादी पत्रकार आनंद प्रधान से हो चुकी थी लेकिन उनका तलाक हो गया था।
आप भी देखिये राजा दिग्विजय सिंह की प्रापर्टी का ब्यौरा














Click it and Unblock the Notifications