59 एप पर मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक से बौखलाया चीन, कहा- उनमें PM मोदी का भी अकाउंट है
नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान वैली में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत-चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद के बीच भारत सरकाने ने सोमवार को 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चीन के 59 ऐप्स पर सोमवार को बैन लगा दिया है। जिन चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया उनमें टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो जैसे पॉपुलर ऐप शामिल है। इस बैन से चीन की बौखलाहट उसके सरकारी मीडिया के जरिए सामने आया।
Recommended Video

59 ऐप्स पर भारत सरकार ने लगाया बैन
भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर पाबंदी लगा दी। सरकार ने सिक्योरिटी का हवाला देते हुए इन ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया। इस बैन पर चीनी सरकार ने तो चुप्पी साधी है, लेकिन चीन सरकार की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत के इस कदम पर बैखलाहाट दिखाई है। ग्लोबल टाइम्स ने बारत के इस कदम को अमेरिका की नकल बताते हुए कहा कि कि चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए भारत भी अमेरिका की तरह बहाने तलाश रहा है।

बैन किए गए एप में पीएम मोदी का भी अकाउंट!
चीन के सरकार की सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख के जरिए दावा किया कि भारत ने जिन 59 ऐप्स को प्रतिबंधित किया है उनमें से एक ऐप पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वेरिफाइड अकाउंट है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत सरकार ने जिन 59 ऐप को पैन किया है उनमें से एक ऐप Weibo, जो की ट्विटर की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, वहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वेरिफाइड अकाउंट है, जिसपर 240,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बैन से तिलमिलाया चीन
भारत सरकार द्वारा लगाए गए इस बैन से चीन की सरकारी मीडिया काफी नाराज़ दिखा। चीनी सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत चीन के सामानों पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका की नकल कर रहा है और अमेरिका से नजदीकी बढ़ाने में जुटा है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि चीन से मालवेयर, ट्रोजन हॉर्स और नेशनल सिक्योरिटी का का हवाला लेकर ये बैन लगाए गए है, जिससे खुद भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। भले ही चीनी मीडिया इस बात पर जोर दे रही हो कि चाइन प्रोडक्ट्स के बैन से बारत का नुकसान होगा, लेकिन भीतर ही भीतर चीनी सरकार घबराई दिख रही है। ग्लोबल टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना और भारत के साथ सीमा विवाद के कारण इस साल दोनों देशों के बीच व्यापार में 30% की गिरावट आई है।
Among the 59 banned apps is China’s Twitter like social media platform #Weibo on which Indian Prime Minister Narendra #Modi has a verified account and has more than 240,000 followers. #China #India https://t.co/UDiI80Vxt4 pic.twitter.com/eNktTYpWFK
— Global Times (@globaltimesnews) June 29, 2020
#India fabricates claims that it worries Chinese power equipment has malware, Trojan horses. India copying #US stance in restricting Chinese products on security grounds, says analyst and firms. https://t.co/luY3lznk4V pic.twitter.com/LzEoqvsvN1
— Global Times (@globaltimesnews) June 29, 2020
India’s economic nationalism toward China is rising, which coupled with the fallout of the deadly #COVID19 pandemic, could cause bilateral trade to drop more than 30% this year: expert https://t.co/nIkMxsGrFR pic.twitter.com/sPMhJnn1g9
— Global Times (@globaltimesnews) June 29, 2020












Click it and Unblock the Notifications