आज नहीं बढ़ा पेट्रोल का दाम, डीजल 24 पैसे और महंगा हुआ
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जिस तरह से डीजल और पेट्रोल के दाम में फोरी राहत दी थी वह लगभग खत्म होती नजर आ रही है, हर रोज बढ़ती कीमतों की वजह से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। आज एक बार फिर से डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, हालांकि पेट्रोल के दाम में आज बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है, जिसकी वजह से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।

नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 74.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि मुंबई में 24 प्रति लीटर डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद मुंबई में डीजल की कीमत 77.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 82.26 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 74.11 रुपए प्रति लीटर हो गया था। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी मंगलवार को की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 87.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.68 रुपए प्रति लीटर हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications