फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज का दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के दाम में आज एक बार फिर से कमी की गई है, जिसके बाद आम जनता को महंगे पेट्रोल के दाम में फिर से राहत मिली है। आज पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। जबकि डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल के दाम नई कीमतें लागू होने के बाद 73.07 रुपए हो गए हैं।

वहीं अगर मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। जबकि डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल का दाम 83.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 76.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले दो हफ्तों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी हो रही है, जिसने आम जनता को काफी हद तक राह देने का काम किया है।
आपको बता दें कि 15 जून 2017 से हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमत बाजार के दाम के अनुसार बदलती है। पेट्रोलियम कंपनियों पर सरकार ने अपना नियंत्रण हटा लिया है, जिसके बाद पेट्रोल कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमत बाजार भाव के आधार पर तय करती हैं। पिछले महीने जिस तरह से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे, उसकी वजह से लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी और लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने उतर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications