संसद में क्या राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते हुए देखा था? भाजपा सांसद हेमा मालिनी का जबाव हुआ वायरल
Rahul gandhi flying kiss: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन बुधवार को सदन में राहुल गांधी ने भाषण दिया। सत्र में अपने भाषण में मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। वहीं भाषण देकर सदन से निकतते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में भाजपा सांसदों की ओर देखते हुए कथित तौर पर फ्लाइंग किस (flying kiss) दे डाली।

राहुल गांधी के इस बर्ताव पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और राहुल गांधी के इस बर्ताव को भाजपा की महिला सांसदों का अपमान बताया और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं इस सबके बीच मथुरा सांसद हेमामालिनी ने राहुल गांधी के फ्लाइंग किस को लेकर ऐसा जवाब दिया कि वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस करते हुए देखा?
सदन से सत्र से निकलते ही इंडिया टुडे ने हेमामालनी से पूछा क्या राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस करते हुए देखा? तो महिला सांसद ने कहा उन्होंने राहुल गांधी को संसद में फ्लाइंग किस करते हुए नहीं देखा है।
भाजपा के शिकायती पत्र में हैं हेमा मालिनी के हस्ताक्षर
वहीं भाजपा सांसद के इस बयान के चंद ही मिनट बाद उनकी पार्टी ने शिकायत दर्ज करवाई कि कांग्रेस नेता पर 'अशोभनीय' व्यवहार करने का आरोप लगाया। जिसमें हेमा मालिनी ने महिला सांसदों के शिकायती पत्र में हस्ताक्षर किया था।
विपक्ष बोला- ये सब प्लानिंग के तहत हुआ हैं
हेमामालिनी का बयान वायरल होते ही विपक्षी ये कह रहे हैं, इसका मतलब हैं कि इनका हस्ताक्षर कोई और किया हैं ये सब प्लानिंग के तहत हुआ है।
भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को किया गया था
हेमा मालिनी की टिप्पणी तुरंत ट्विटर पर उस वीडियो के साथ वायरल हो गई जिसमें भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और जोर देकर कहा कि उन्होंने अनुचित इशारा केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को किया गया था।
हेमा मालिनी बोलीं ...लेकिन कुछ शब्द थे जो बहुत सही नहीं थे
हेमामालिनी से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते हुए देखा था, जिसे अनुचित माना गया था, हेमा मालिनी ने कहा 'मैंने वह नहीं देखा, लेकिन कुछ शब्द थे जो बहुत सही नहीं थे।'
जानें क्या कैमरे में कैद हुई है राहुल गांधी की फ्लाइंग किस?
बुधवार को सांसद के रूप में बहाली के बाद संसद में अपने पहले भाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद से बाहर निकलते समय बीजेपी सांसदों को फ्लाइंग किस दिया। कथित तौर पर यह फ्लाइंग किस कैमरे में कैद नहीं हुई, जब वो लोकसभा परिसर से बाहर चले गए और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपना भाषण दे रही थीं।
भाजपा सांसदों ने दर्ज करवाई राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत
गौरतलब है कि इस वाकये के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे और पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रति उनके कथित 'अशोभनीय' व्यवहार और 'अनुचित' इशारों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शोभा करंदलाजे ने अध्यक्ष के कक्ष में 21 महिला भाजपा सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपा, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications