जब श्रीदेवी को देख बेटी जाह्नवी को लगा 'सदमा', बोली- आपने कमल हासन के साथ अच्‍छा नहीं किया

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और रूप की रानी श्रीदेवी दुनिया से जा चुकी हैं। 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। भांजे की शादी के लिए वो दुबई गई थीं। श्रीदेवी की मौत से सारा फिल्म जगत सदमे में हैं। अपनी आखिरी फिल्म मॉम के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया था। एक अंग्रेजी अखबार के साथ अपना अनुभव बांटते हुए श्रीदेवी ने बताया कि जब उनकी बेटी जाह्नवी 6 साल की थी तब उसने फिल्म 'सदमा' देखी थी।

जब श्रीदेवी को देख बेटी जाह्नवी को लगा 'सदमा', बोली- आपने कमल हासन के साथ अच्‍छा नहीं किया

फिल्म देखने के बाद जाह्नवी ने श्रीदेवी से 3 दिनों तक बात नहीं की थी। जाह्नवी ने श्रीदेवी से कहा था कि आप एक बुरी मां हैं और आपने उसके (कमल हासन के) साथ अच्छा नहीं किया। हालांकि श्रीदेवी 'सदमा' को एक इंटेंस फिल्म नहीं मानती थीं। उनका कहना था कि वो उस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही थी जो बच्चे जैसी है। Read Also- जब संजय दत्त को देख घबरा गई थीं श्रीदेवी, डर के मारे कर लिया था दरवाजा बंद

श्रीदेवी का कहना था कि फिल्म में कमल हासन का किरदार काफी इंटेंस था। वहीं श्रीदेवी की मौत से खुद उनके को स्टार कमल हासन बहुत दुखी है। उन्होंने भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा है कि सदमा की लोरियां मुझे डरा रहीं हैं।

उल्‍लेखनीय है कि श्रीदेवी बेटी जाह्ववी को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहती थीं। जाह्नवी फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। लेकिन दुखद बात ये है कि जिस खास पल का श्रीदेवी को लंबे समय से इंतजार था, वह अपने उनके बिना ही पूरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+