ट्विंकल खन्ना ने शेयर की Meditation Pose की फोटो, लोगों ने पूछा-मोदी को कॉपी किया, क्यों?

मुंबई। अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हैं, दरअसल उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ध्यान मुद्रा में दिख रही हैं, लोगों ने अभिनेत्री की फोटो का कनेक्शऩ नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के योग साधना से जोड़ दिया है।

ट्विंकल खन्ना ने Meditation Pose की फोटो की शेय

ट्विंकल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो फोटो पोस्ट किया है उसमें वह ध्यान की मुद्रा में हैं और तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि आप सभी प्लीज साइन अप करें- पिछले कुछ दिनों में इतनी सारी आध्यात्मिक तस्वीरें देखने के बाद अब मैं मेडिटेशन फोटोग्रॉफी-पोजेज ऐंड ऐंगल्स पर वर्कशॉप की सीरीज शुरू करने जा रही हूं, मुझे ऐसा लगता है कि वेडिंग फोटोग्रॉफी के बाद अब यह काफी पॉप्युलर होने वाली है।

ट्विंकल खन्ना की लोगों ने लगा दी क्लास

लोगों को लगा कि ट्विंकल खन्ना , पीएम मोदी पर एक बार फिर से कमेंट कर रही हैं और इसी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया, लोगों ने ट्विंवकल के लिए लिखा कि आपको इस तरह से पीएम मोदी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

'अपनी बीबी का इलाज किसी अच्छे "मेन्टल हॉस्पिटल" में करवाओ'

तो कुछ ने लिखा कि काश इसके पति @akshaykumar ने पॉलिसी बाजार डॉट कॉम से 5 लाख का मेडिकल इन्सुरेंस सिर्फ 500₹ महीने में लिया होता तो... इसने अपनी बीबी का इलाज किसी अच्छे "मेन्टल हॉस्पिटल" में करवा लिया होता 😊😊, तो कुछ ने तो अक्षय कुमार को भी टैग किया है और लिखा है कि आपकी पत्नी बहुत ज्यादा इरिटेट करती है।

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था

यहां आपको यह भी याद दिला दें कि जब अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था तो पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में अक्षय से कहा था कि आपके घर में तो बड़ी शांति रहती होगी क्योंकि आपकी पत्नी तो सारा सारा गुस्सा तो सोशल मीडिया के जरिए मुझ पर ही निकाल देती हैं।

ट्विंकल ने पीएम मोदी को दिया था जवाब

तब मोदी के जवाब में ट्विंकल ने ट्वीट कर कहा, मेरे पास इसे देखने का एक पॉजिटिव तरीका है, ना केवल प्रधानमंत्री इस बात को जानते हैं कि मैं मौजूद हूं बल्कि वो मेरे काम को पढ़ते भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+