क्या बुर्ज खलीफा पर नाम लिखवाने के लिए शाहरुख खान ने दिए थे दो करोड़?
Recommended Video
मुंबई। 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह खान यानी कि शाहरुख खान ने अपने जीवन के 54 वर्ष पूरे किए हैं, इस खास मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनका नाम लिखा गया था और एक खास वीडियो चलाया गया था, जो कि पूरी दुनिया में चर्चित रहा था, इस वीडियो को किंग खान से अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए तहे दिल से दुबई का आभार जताया था। लेकिन अब इसी वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पोस्ट
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़े धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि शाहरुख ने बुर्ज खलीफा पर अपना नाम लिखवाने के लिए 2 करोड़ की रकम दी थी, एक टीवी चैनल की हेडलाइन के स्क्रीन शाॉट को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें लिखा गया है कि दो करोड़ की कीमत में शाहरुख ने बुर्ज खलीफा पर अपना नाम लिखवाया है लेकिन जब पेमेंट की बात हुई तो वे फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

गलत खबर हो रही है वायरल, शाहरुख पर लग रहे हैं गलत आरोप
इस खबर के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, शाहरुख के फैंस ने इसे फर्जी बताया तो कुछ ने कहा कि बॉलीवुड वाले पब्लिसिटी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं लेकिन इस मसले पर अब बूम फैक्ट चेक की रिपोर्ट सामने आई है, जिसने वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट को पूरी तरह से गलत बताया है, उसने कहा है कि स्क्रीनशॉट के न्यूज की असली हेडलाइन थी - बुर्ज खलीफा-शाहरुख खान के शेड में पेंट कराया गया है, कई लोग इस घटना के साक्षी बने, देखिए वायरल वीडियो, जिसको किसी ने तोड़-मरोड़ दिया। साथ ही बूम ने ये भी कहा कि इस बारे में एमार ग्रुप से भी बात की है, जिसने कहा कि शाहरुख खान से कोई पैसा या डील की बात नहीं हुई है, जो कहा जा रहा है वो पूरी तरह से गलत है।

'मुझे इतना रौशन करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया'
बता दें कि इस वीडियो को साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा था कि मेरे भाई मोहम्मद अलब्बार और एम्मार दुबई, बुर्ज खलीफा, मुझे इतना रौशन करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आपके प्यार और उदारता को कोई पीछे नहीं कर सकता है। जबरदस्त! सच में इससे ऊंचा मैं कभी नहीं पहुंचा। दुबई को मेरा प्यार, आज मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान। शाहरुख खान के इस पोस्ट को लाखों ने लोगों ने लाइक और शेयर किया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को अलग-अलग अंदाज में बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications