क्या शाहरुख खान ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़, पत्नी शालिनी तलवार ने बताया आखिर क्या है सच?
क्या शाहरुख खान ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़, पत्नी शालिनी तलवार ने बताया आखिर क्या है सच?
मुंबई, 06 अगस्त: यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर बॉलीवुड के सिंगर और रैपर हिरदेश सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन हनी सिंह इस बार अपने गाने या किसी रैप को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप को लेकर सुर्खियों में हैं। शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह के खिलाफ घेरलू हिंसा का केस दर्ज किया है। शालिनी तलवार के आरोपों के बाद हनी सिंह को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। इसी बीच एक अफवाह ये भी चल रही है कि हनी सिंह को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने थप्पड़ मारा था। लेकिन अब उनकी पत्नी ने इस मामले का पूरा सच बताया है।

सच में हनी सिंह को शाहरुख खान ने मारा था थप्पड़?
क्या शाहरुख खान ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़? इन अफवाहों पर हनी सिंह का बचाव करते हुए शालिनी तलवार ने कहा, "ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई थी। शाहरुख खान ने कभी भी हनी सिंह को थप्पड़ नहीं मारा है। असल में, शाहरुख खान ने कई मौकों पर हमारी मदद की है और हमें सपोर्ट किया है।''

'शाहरुख खान भाई की तरह मानते हैं हनी सिंह को'
शालिनी तलवार ने आगे कहा, ''हनी सिंह शाहरुख खान को अपने बड़े भाई की तरह सम्मान देते हैं, और शाहरुख खान भी हनी सिंह को अपना छोटा भाई मानते हैं।'' एक घटना को याद करते हुए शालिनी तलवार ने कहा, "कुछ साल पहले हनी सिंह की तबीयत बहुत खराब चल रही थी और डॉक्टरों ने उन्हें सख्त सलाह दी थी कि वे यात्रा न करें, लेकिन उन्होंने डॉक्टर की नहीं सुनी और ट्रैवल के लिए निकले थे। दौरे के दौरान हनी सिंह की हालत देखकर शाहरुख खान ने उन्हें आराम करने के लिए कहा और अगर वह नहीं कर पाए तो प्रदर्शन नहीं करने के लिए कहा।''

हनी सिंह का शाहरुख ने ऐसे रखा था ख्याल?
एक अन्य घटना को याद करते हुए शालिनी तलवार ने कहा, एक बार की बात है, शाहरुख और हनी साथ काम कर रहे थे। हनी सिंह हाई ब्लडप्रेशर की दवा ले रहे थे। रिहर्सल के दौरान वह फिसल गए और पीठ और सिर में चोट लग गई। शाहरुख खान ही थे जिन्होंने उन्हें आराम करने और घर लौटने के लिए मजबूर किया। इसलिए, शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मारा है, ये एक बहुत बड़ी अफवाह है।''

हनी सिंह ने शाहरुख को लेकर कही थी ये बात
हनी सिंह ने पिछले साल 2020 में टाइम मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख खान के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों में काफी अच्छा तालमेल है। हनी सिंह ने कहा था, " गाना लुंगी डांस की सफलता के बाद शाहरुख खान ने मुझे पर्सनली दिवाली पार्टी के लिए अपने घर पर बुलाया था।''

28 अगस्त को होगी हनी सिंह और उनकी पत्नी की केस पर सुनवाई
हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में घरेलू हिंसा के आरोप में याचिका दायर की है। शालिनी ने हनी सिंह के माता-पिता और उनकी बहन के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना के भी आरोप लगाए है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर मारपीट और मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है। शालिनी ने 10 करोड़ रुपये मुआवजे की गुहार लगाई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 अगस्त को तय की है और हनी सिंह से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications